Himachal Election Result: कांगड़ा में कांग्रेस ने BJP के धुरंधरों की चटाई धूल, जिसने जीतीं 10 सीटें उसकी बनेगी सरकार

Himachal Election Result: कांगड़ा में कांग्रेस ने BJP के धुरंधरों की चटाई धूल, जिसने जीतीं 10 सीटें उसकी बनेगी सरकार
X
हिमाचल में 90 के दशक से हर बार सत्ता बदल जाती है। राज्य में सरकार बदलने के पीछे कांगड़ा जिले की भूमिका बहुत ही अहम रहती है। ऐसा माना जाता है कि जो भी पार्टी कांगड़ा जिले से 10 सीटें जीत लेती है, वो ही राज्य में अपनी सरकार बनाता है।

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा का चुनाव हर बार दिलचस्प और खास होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि हिमाचल में 90 के दशक से हर बार सत्ता बदल जाती है। राज्य में सरकार बदलने के पीछे कांगड़ा जिले की भूमिका बहुत ही अहम रहती है। ऐसा माना जाता है कि जो भी पार्टी कांगड़ा जिले से 10 सीटें जीत लेता है, वो ही राज्य में अपनी सरकार बनाती है।

कांगड़ा जिले में कुल 15 विधानसभा सीटें हैं और 2017 में भाजपा ने यहां से 11 सीटों पर जीत दर्ज की थी। 2017 से पहले 2012 में कांगड़ा जिले से कांग्रेस ने 10 सीटों पर कब्जा किया और अपनी सरकार बनाई थी। तब कांग्रेस ने वीरभद्र सिंह को हिमाचल का मुख्यमंत्री बनाया था। अगर बात करें 2007 की, तो बीजेपी ने 9 और कांग्रेस ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की थी। जबकि 2003 में कांग्रेस ने 11 सीटों पर कब्जा किया था और अपनी सरकार बनाई थी। ऐसा ही 1998 में देखने को मिला जब बीजेपी ने इन्हीं 10 विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज कर अपनी सरकार बनाई थी।

इस बार के विधानसभा चुनाव में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है। इस बार कांगड़ा जिले से कांग्रेस 15 में से 10 से अधिक सीटों पर कब्जा करती दिखाई दे रही है। वहीं, बीजेपी के हाथों से कांगड़ा जिले की 8 से अधिक सीट निकलती दिख रही हैं।

कांगड़ा जिले की सभी विधानसभा की स्थिति, कौन चल रहा आगे

धर्मशाला विधानसभा - कांग्रेस प्रत्याशी सुधीर शर्मा आगे चल रहे हैं।

कांगड़ा विधानसभा - बीजेपी प्रत्याशी पवन कुमार काजल आगे चल रहे हैं।

शाहपुर विधानसभा - कांग्रेस के केवल सिंह बीजेपी उम्मीदवार सरवीन से आगे चल रहे हैं।

नगरोटा विधानसभा - कांग्रेस के आर. एस. बाली ने जीत हासिल कर ली है।

पालमपुर विधानसभा - कांग्रेस के आशीष बुटैल आगे चल रहे हैं।

बैजनाथ विधानसभा - कांग्रेस के किशोरी लाल आगे चल रहे हैं।

सुलह विधानसभा - बीजेपी के उम्मीदवार विपिन सिंह परमार आगे चल रहे हैं।

जयसिंहपुर विधानसभा - कांग्रेस के उम्मीदवार यादविंदर गोमा आगे चल रहे हैं।

देहरा विधानसभा - कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. राजेश शर्मा ने जीत हासिल कर ली है।

ज्वालामुखी विधानसभा - कांग्रेस कैंडिडेट संजय रत्तन आगे चल रहे हैं।

जसवां विधानसभा - बीजेपी के उम्मीदवार बिक्रम सिंह आगे चल रहे हैं।

नूरपुर विधानसभा - बीजेपी के उम्मीदवार रणवीर सिंह आगे चल रहे हैं।

इंदौरा विधानसभा - बीजेपी प्रत्याशी रीता देवी आगे चल रही हैं।

जवाली विधानसभा - कांग्रेस के चंदर कुमार ने जीत हासिल कर ली है।

फतेहपुर विधानसभा - कांग्रेस उम्मीदवार भवानी सिंह पठानिया आगे चल रहे हैं।

Tags

Next Story