Himachal Pradesh Flood: शिमला घूमने का कर रहे प्लान, तो हो जाएं सावधान, बाढ़ और भूस्खलन से मच रही तबाही

Himachal Pradesh Flood: शिमला घूमने का कर रहे प्लान, तो हो जाएं सावधान, बाढ़ और भूस्खलन से मच रही तबाही
X
Himachal Pradesh Flood: हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। कई स्थानों पर भूस्खलन (Landslide) भी देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। पढ़ें कहां-कहां मची है तबाही...

Himachal Pradesh Flood: देश के कई राज्यों में बाढ़ का असर देखा जा रहा है। अब हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भी बाढ़ को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग (weather department) ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे में मूसलाधार बारिश होने वाली है। इससे राज्य में बाढ़ की स्थिति भी बन सकती है, इसलिए लोगों को बेवजह घर से नहीं निकलने की हिदायत दी जा रही है। ऐसे में अगर आप भी प्राकृतिक दर्शन के लिए शिमला जाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो जरा ठहर जाइए। मौसम विभाग ने राज्यभर में अलर्ट जारी कर दिया है।

अगले 4 दिनों तक होगी मुसलाधार बारिश

IMD शिमला के उपनिदेशक बुई लाल (Bui Lal) ने आगामी खतरे को भांपते हुए लोगों को सतर्क किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में हिमाचल प्रदेश के अधिकतम हिस्सों में बारिश हुई है। बारिश का सिलसिला अगले 4 दिनों तक जारी रहने वाला है। इसको लेकर राज्य में 23-24 जुलाई को येलो अलर्ट और 25-26 जुलाई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बता दें कि हिमाचल में लगातार हो रही बारिश के कारण लोगों की जिंदगी मुश्किल में आ गई है। मूसलाधार बारिश के कारण रामपुर में कई घर ढह गए, इसके अलावा कुछ मकानों में दरारें भी देखी गई है।

आपदा ने तोड़ी अर्थव्यवस्था की कमर- राजस्व मंत्री

बता दें कि हिमाचल प्रदेश में दशकों बाद ऐसा मंजर देखने को मिल रहा है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि ऐसी आपदा सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। हम स्थिति से निपटने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। हमें सत्ता में आए हुए कम समय हुआ है। ऐसे में सरकार के सामने कठिन चुनौतियां हैं। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार राज्य को कर्ज के बोझ के तले दबा कर छोड़ गई और अभी आपदा ने अर्थव्यवस्था की कमर तोड़कर रख दी है।

भूस्खलन से एनएच पर लगा जाम

चंबा पठानकोट एन एच मार्ग को एक बार फिर से भूस्खलन के चलते बंद करना पड़ा है। बंद पड़े इस मार्ग के कारण सड़क की दोनों ओर वाहनों का लंबा जाम लग गया है। बीच रास्ते में फंसे लोगों ने बताया कि वह काफी परेशान हो रहे हैं, लेकिन रास्ता खोलने के लिए कोई नहीं पहुंचा है। वहीं, राजधानी शिमला के रोहड़ू चिड़गाव की लैला पंचायत में बादल फटने से भारी तबाही की खबर मिली है। बादल फटने से कई घरों को भी नुकसान पहुंचने की खबर है।

ये भी पढ़ें...Yamuna Water Level: दिल्ली में फिर आएगी बाढ़! यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से पार, अलर्ट जारी

Tags

Next Story