Himachal: हिमाचल में बारिश के कहर से अब तक गई 71 लोगों की जान, जानें क्या बोले सीएम

Himachal News : हिमाचल प्रदेश ( Himachal ) में लगातार बारिश की वजह से हुए भूस्खलन से पिछले तीन दिनों में 71 लोगों की मौत हो गई। खबरों की मानें तो राज्य को इस साल मानसून की वजह से करीब 7,5000 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder Singh Sukhu) का कहना है कि इस बुनियादी ढांचे को फिर से विकसित करने में कम से कम एक साल का समय लगेगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि बारिश की वजह से भारी नुकसान हुआ है। बुनियादी ढांचे को फिर से विकसित करने में एक साल का समय लगेगा। मुख्यमंत्री ने ये भी कहा कि ''हमारे सामने पहाड़ जैसी चुनौती है। फिलहाल, मौके पर निरीक्षण कर भूस्खलन वाली जगहों का जायजा लिया जा रहा है। राहत-बचाव का कार्य जारी है। लोगों की हरसंभव मदद करने का प्रयास किया जा रहा है।
शिमला में आज सभी स्कूल बंद
खबरों की मानें तो शिमला में सभी शैक्षणिक संस्थान गुरुवार को बंद रहेंगे। कहा जा रहा कि लगातार भूस्खलन की वजह से सड़कें बंद हो गई हैं। राज्य सरकार ने केंद्र से हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रीय आपदा घोषित करने का आग्रह किया है।
उत्तराखंड में 10 लोगों की मौत
वहीं, उत्तराखंड में बारिश के कहर से अब तक 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि प्रशासन ने सोमवार से रुद्रप्रयाग में मद्महेश्वर मंदिर के पैदल मार्ग पर फंसे 293 तीर्थयात्रियों को बचाया है। लक्ष्मण झूला सोमवार को भूस्खलन की चपेट में आ गया, जिससे लक्ष्मण झूला क्षेत्र में नाइट पैराडाइज कैंप रिसॉर्ट में छह लोग मलबे में दब गए।
ये भी पढ़ें- Maharashtra Politics: चुनाव आयोग ने शरद पवार को जारी किया नोटिस, NCP पर दावे का मांगा सबूत
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS