Himachal में मानसून का तांडव, बाढ़ और भूस्खलन से त्राहि-त्राहि करते लोग, 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट

Himachal में मानसून का तांडव, बाढ़ और भूस्खलन से त्राहि-त्राहि करते लोग, 24 घंटे के लिए रेड अलर्ट
X
Himachal Pradesh Mausam: मानसून (Monsoon) की एंट्री के साथ ही हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश शुरू हो गई है। लगातार हो रही बारिश से कई क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। मूसलाधार बारिश से मंडी जिला (Mandi District) की सराज घाटी में भारी नुकसान देखने को मिला है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के लिए बारिश का रेड अलर्ट जारी कर दिया है।

Himachal Pradesh Mausam: मानसून (Monsoon) की एंट्री के साथ ही हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) में भारी बारिश शुरू हो गई है। लगातार हो रही बारिश से कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति देखी जा रही है। मूसलाधार बारिश से मंडी जिला (Mandi District) की सराज घाटी में भारी नुकसान देखने को मिला है। वहीं, सराज क्षेत्र के तुंगाधार में बाढ़ आने से कई वाहन पानी में बह गए हैं। इसके अलावा बगस्याड़ (Bugsyad) में भूस्खलन होने से दो गाड़ियां और एक मकान मलबे में दब गया है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी चेतावनी दी है। विभाग ने अगले 24 घंटों तक बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। इसके साथ ही विभाग ने बाढ़ की चेतावनी भी दे दी है।

नाचन की ज्यूंनी खड्ड काफी उफान पर

मौसम विभाग ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अगले 24 घंटे तक भारी बारिश का कहर जारी रहेगा। मौसम बेहद ही खराब रहने वाला है। बादल की गरज और बिजली की कड़क आम बात होगी। इसके साथ ही विभाग ने कहा कि कई क्षेत्रों में बाढ़ भी आने की संभावना है। ऐसे में लोग भी काफी डरे हुए हैं। मूसलाधार बारिश के कारण हजारों लोगों की जिंदगी बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। बता दें कि बगस्याड़ में भूस्खलन होने से एक मकान के गिरने का खतरा बना हुआ है। वहीं, चैलचौक-जंजैहली मार्ग (Chailchowk-Janjehli Road) अवरुद्ध हो गया है। नाचन की ज्यूंनी खड्ड काफी उफान मार रहा है। आसपास के नदी-नाले भी काफी उफान पर हैं। खबर है कि कई पेयजल योजनाएं ठप और सड़क मार्ग अवरुद्ध है।

ज्यूंनी खड्ड में बाढ़ आने से दर्जनभर गाड़ियां फंसी

तेज बारिश के कारण बांध में पानी भर गया है। आज पंडोह डैम से पानी छोड़ा जा रहा है। शनिवार रात कुल्लू जिला मुख्यालय के समीप दोहरनाला क्षेत्र में बाढ़ आ गई। खड्ड में बाढ़ आने के कारण नरोणी गांव के पास एक दर्जन से अधिक वाहन चपेट में आ गए हैं। कुछ वाहनों को कल रात ही रेस्क्यू कर निकाला गया। वहीं, कुछ वाहन अभी भी फंसे हुए हैं। फंसे हुए वाहनों का रेस्क्यू किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें...Haribhoomi Explainer: कहीं गिरी छत तो कहीं बह गई कार, पढ़ें कैसे मानसून की पहली बारिश ने बरसाई आफत

Tags

Next Story