Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार इनोवा ने 9 मजदूरों को रौंदा, पांच की मौत

Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश में तेज रफ्तार इनोवा ने 9 मजदूरों को रौंदा, पांच की मौत
X
Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश में यूपी-बिहार के काम पर जा रहे 9 मजदूरों को एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने रौंद दिया। इसमें पांच की मौत हो गई, जबकि चार लोग घायल हैं।

Himachal Road Accident: हिमाचल प्रदेश में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ। यहां यूपी-बिहार के काम पर जा रहे मजदूरों को एक तेज रफ्तार इनोवा कार ने रौंद दिया। हादसे में पांच की मौत हो गई और चार घायल हुए हैं। मरने वाले मजदूरों में बिहार के तीन और यूपी के दो शामिल हैं। घायलों को इलाज के लिए धर्मपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। इनमें से एक ही हालत ज्यादा गंभीर थी। जहां से उसे चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुलिस के मुताबिक, हादसा सुक्की जोहड़ी के पास हुआ है। मंगलवार को सुबह एक इनोवा कार सोलन से परवाणू की तरफ जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में पड़ाव से थोड़ा आगे सुक्की जोहड़ी के पास कार ने पैदल चल रहे 9 मजदूरों को रौंद दिया। मजदूरों को रौंदने के बाद इनोवा कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के मौके पर पहुंचे और राहत बचाव कार्य शुरू किया। इसके साथ ही हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद सभी घायलों को धर्मपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पांच मजदूरों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे के संबंध में पुलिस ने बताया कि सुबह एक्सिडेंट की कॉल मिली थी, इसके बाद मौके पर पुलिस टीम को भेजा गया। इसके बाद हादसे में घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से नजदीक के अस्पताल भेजा गया।

ASP सोलन, धरमपुर अजय कुमार राणा ने बताया कि सुबह एक इनोवा गाड़ी ने 9 लोगों को कुचल दिया, वे बिहार के मजदूर थे। हादसे में 5 की मृत्यु हुई। बाकियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चालक राजेश को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रथम दृष्टया लग रहा है कि ओवरस्पीड के कारण हादसा हुआ।


Tags

Next Story