Himachal: भूस्खलन और बाढ़... कहीं मंदिर ढहा, तो कहीं भारी तबाही, अब तक 41 लोगों की मौत

Himachal Pradesh Weather: हिमाचल प्रदेश में पिछले 48 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इससे पूरे हिमाचल में पानी का सैलाब आ गया है। आज यानी सोमवार को भारी बारिश के कारण कई हादसे देखने को मिले हैं। हादसे में अब तक कुल 41 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, व्यास नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसको लेकर पूरे राज्य में अलर्ट घोषित कर दिया गया है। रेस्क्यू विभाग स्थानीय लोगों की मदद से लगातार बचाव कार्य चला रही है। पुलिस ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि अभी भी कई लोग फंसे हुए हैं, उनको रेस्क्यू किया जा रहा है। शिमला में हुए लैंडस्लाइड में शिव मंदिर भी ढह गया है।
जेपी नड्डा ने की सीएम सुक्खू से बात
BJP president JP Nadda has spoken to Himachal Pradesh CM Sukhvinder Singh Sukhu & state BJP President Rajeev Bindal and enquired about the loss due to cloudburst and landslide. He extended full support to Himachal Pradesh by all means.
— ANI (@ANI) August 14, 2023
(File photos) pic.twitter.com/IBMgiDRsoO
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है, जहां सीएम पीड़ितों से मिले और मदद करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल भी उपस्थिति रहे। हिमाचल में खराब मौसम के चलते बढ़ते खतरे को भांपते हुए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सीएम सुक्खू से बात कर स्थिति का जायजा लिया। नड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा हिमाचल के लोगों को हर संभव मदद दी जाएगी।
इलाकों से कुल 8 शव निकाले गए- सुक्खू
हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि चार शवों की पुष्टि हुई है और समर हिल में मलबे के अंदर दो से तीन लोगों के दबे होने की संभावना है। शिमला के आसपास के इलाकों से कुल 8 शव निकाले गए हैं। दबे हुए लोगों की संख्या को देखते हुए मरने वालों की संख्या के बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। हम उनकी जान बचाने की कोशिश कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें...Himachal Pradesh : हिमाचल के जादोन गांव में फटा बादल, सात की मौत, सीएम ने जताया दुख
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS