जालंधर के बाद सहारनपुर में भी दिखी हिमालय की बर्फीली पहाड़ियां, देखिए तस्वीरें

लॉक डाउन के दौरान हिमालय की पहाड़ियां मैदानी इलाकों में साफ देखने को मिल रहे हैं। जालंधर के बाद अब उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हिमालय की बर्फीली पहाड़ियों साफ दिखाई दे रही है। लॉक डाउन के दौरान वायु प्रदूषण में कमी आई है। जिसकी वजह से आसमान साफ दिख रहा है।
सहारनपुर से हिमालय की पहाड़ियां 200 किलोमीटर की दूरी पर है। कहा जाता है कि 100 साल पहले ऐसे ही यह पहाड़िया दिखा करती थी। लेकिन प्रदूषण के चलते यह दिखना बंद हो गई थी। इन पहाड़ियों को कोई इन्हें मंसूरी की पहाड़ियां बता रहा है, तो कोई गंगोत्री और यमुनोत्री के पहाड़िया बात रहा है।
#Jalandhar के बाद अब #Saharanpur से भी हिमालय के दर्शन हो गए। सोचिए 200 km दूर से बर्फीले पहाड़ हमें कितना अचंभित और रोमांचित कर रहे हैं। सौ साल पहले तो इतनी दूर रहने वाले लोग रोज़ाना, हर पल ही अपने घर से ऐसे नज़ारे देखने के आदी होंगे। काश हम भी इसे कायम रख पाते #lockdowneffect https://t.co/oJjsd5wHcw
— akshay shukla (@akshayshuklaNBT) April 29, 2020
जानकारी के लिए बता दें कि वन विभाग की तरफ से अभी कोई पुख्ता जानकारी नहीं बताई गई है कि यह हिमालय की पहाड़ियां है या फिर मसूरी की पहाड़ियां। जानकार बताते हैं कि सहारनपुर से देहरादून मसूरी की पहाड़ियां पहली भी देखी जाती रही है। ऐसे में प्रदूषण छूटने के बाद पहाड़िया साफ दिखने लगे हैं।
प्रदूषण छपते ही बर्फ से ढकी हुई पहाड़ियां साफ दिखाई दे रही हैं। कई जानकारों का कहना है कि यह पहाड़ियां यमुनोत्री के आसपास की है। यहां से सहारनपुर से गंगोत्री यमुनोत्री की दूरी 145 से लेकर 175 किलोमीटर है । तो वहीं दूसरी तरफ हिमालय की दूरी 200 किलोमीटर बताई जा रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर मौसम पूरी तरह से साफ हो तथा बीच में कोई पहाड़ न हो, तो इतनी दूरी की पर्वतश्रंखलाओं को काफी ऊंचाई से देखा जा सकता है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS