हिमंत बिस्वा ने राहुल को फिर दी दाढ़ी काटने की नसीहत, सद्दाम हुसैन वाले बयान पर कही यह बात

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने राहुल गांधी को इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन बताकर कांग्रेस के निशाने पर आए थे, लेकिन अब उन्होंने स्पष्टीकरण दे दिया है। उनका कहना है कि मैंने उन्हें दाढ़ी काटने की सलाह दी थी। मैंने किसी का नाम नहीं लिया था। उन्होंने फिर से राहुल गांधी को सलाह दी कि अगर वो दाढ़ी कटा लेंगे तो महात्मा गांधी या फिर नेहरू की तरह नजर आएंगे।
न्यूज एजेंसी एएनआई को दिए इंटरव्यू में हिमंत बिस्वा ने कहा, 'मैंने किसी शब्द का इस्तेमाल नहीं किया है, मैंने कहा कि देखते देखते आपका (राहुल गांधी) चेहरा और सद्दाम हुसैन का चेहरा...अगर आप दोनों को एक साथ बैठा दें तो एक जैसा लगेगा जबकि अगर आप अपनी दाढ़ी काट ले तो आप नेहरू जैसे दिखाई देंगे।'
यही नहीं बिस्वा ने लव जिहाद और UCC पर भी अपना रूख फिर से स्पष्ट किया। उन्होंने कहा कि एक समुदाय में एक मर्द तीन शादियां कर सकता है। उस समुदाय की महिला का शोषण हो रहा है। इसके खिलाफ आवाज उठाई जाए तो यह ध्रुवीकरण नहीं कहा जा सकता बल्कि इसे वूमेन इंपावरमेंट कहना चाहिए।
सरमा ने दिया था यह बयान
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कुछ दिन पहले गुजरात रैली में कहा था, 'राहुल जी आपका चेहरा ऐसा होना चाहिए, जिसमें लोगों को महात्मा गांधी दिखाई दे, सरदार पटेल दिखाई दे, लेकिन ऐसा नहीं होना चाहिए जिसमें सद्दाम हुसैन दिखाई दे।' उनके इस बयान से कांग्रेस भड़क गई थी। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने बिस्वा पर तीखे हमले बोले थे। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बिस्वा को घेरते हुए यह तक कहा था कि यही वो व्यक्ति है, जो कांग्रेस नेताओं का पैर पकड़ता था। उनको शर्म आनी चाहिए।
अमित शाह ने कही थी यह बात
बिस्वा के इस बयान से विवाद बढ़ा तो गृह मंत्री अमित शाह ने बचाव किया। उन्होंने कहा था कि 'इस तरह की चीजों को नहीं खींचना चाहिए। चुनाव के वक्त में इस तरह की चीजें बोली जाती हैं और लोग सुनकर आनंद उठाते हैं। इस पर यकीन करके मतदान नहीं बदलता। उन्होंने कहा कि इस चीजों को बढ़ाना ठीक नहीं है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS