Hindi Diwas 2023: हिंदी दिवस आज, PM Modi, अमित शाह समेत इन नेताओं ने दी बधाई

Hindi Diwas 2023: हिंदी दिवस आज, PM Modi, अमित शाह समेत इन नेताओं ने दी बधाई
X
Hindi Diwas 2023:आज हिंदी दिवस है। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजकीय भाषा घोषित किया गया था। इस अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।

Hindi Diwas 2023: आज हिंदी दिवस है। भारत में अलग-अलग भाषाएं बोली जाती है, जिसमें सबसे ज्यादा लोग हिंदी बोलते है। यह देश की राजकीय भाषा है। हिंदी को 14 सितंबर 1949 को राजकीय भाषा घोषित किया गया था। यह भाषा विश्व की चौथी ऐसी भाषा है, जो सबसे ज्यादा बोली जाती है। हिंदी दिवस के अवसर पर पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं ने शुभकामनाएं दी हैं।

पीएम मोदी ने देशवासियों को दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 सिंतबर 2023 यानी आज अपने ट्विटर हैंडल से देशवासियों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि मेरे परिवारजनों को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आगे कहा कि मैं कामना करता हूं कि हिंदी भाषा राष्ट्रीय एकता और सद्भावना की डोर को मजबूत करती रहेगी।

अमित शाह ने दी शुभकामनाएं

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने हिंदी दिवस के अवसर पर ट्विटर पर एक वीडियो जारी किया है। अमित शाह ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। साथ ही, उन्होंने कहा कि हिंदी दिवस के दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की भाषाओं की विविधता को एकजुट करने का नाम हिंदी है। स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर आज तक हिंदी ने सभी लोगों को जोड़े रखा है। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र में भी हिंदी के इस्तेमाल को बढ़ावा दिया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि तीसरा 'अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन' इस साल पुणे में आयोजित किया जाएगा।

दिल्ली के सीएम ने भी दी बधाई

हिंदी दिवस के मौके पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी लोगों को बधाई दी है। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा कि हिंदी दिवस के इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बधाई देता हूं। हिंदी का हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण स्थान है, यह हमारी भाषा है, हमारी शान है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हिंदी दिवस के अवसर पर लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हिंदी महज एक भाषा नहीं, अपितु हमारे जीवन मूल्यों, संस्कारों तथा राष्ट्रीय एकता का बोध कराने वाली पूरी संस्कृति है। हिंदी दिवस' की प्रदेश वासियों एवं हिंदी प्रेमियों को ढेरों बधाई।

Tags

Next Story