21 जुलाई का इतिहास : प्रतिभा देवीसिंह पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तारीख में बहुत महत्वपूर्ण घटनाएं घटित हुई हैं। 21 जुलाई का दिन देश की महिलाओं के लिए खुश होने की एक खास वजह लेकर आया। इस दिन देश को प्रतिभा पाटिल के रूप में पहली महिला राष्ट्रपति मिलीं। प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 2007 से 2012 तक भारत की 12वीं राष्ट्रपति बनीं। प्रतिभा देवीसिंह पाटिल देश का यह सर्वोच्च संवैधानिक पद ग्रहण करने वाली पहली महिला थीं। प्रतिभा देवीसिंह पाटिल का 19 दिसंबर 1934 में हुआ था। प्रतिभा देवीसिंह पाटिल 21 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव में विजयी रहीं। 25 जुलाई 2007 को उन्हें राष्ट्रपति के रूप में शपथ दिलाई गई थी।
देश दुनिया के इतिहास में 21 जुलाई की तारीख पर दर्ज हैं महत्वपूर्ण घटनाएं
1883 : 21 जुलाई 1883 में भारत के पहले सार्वजनिक थियेटर की शुरुआत कोलकाता में हुई।
1884 : पहला क्रिकेट टेस्ट मैच लॉर्डस के मैदान पर खेला गया।
1888 : ब्रिटेन के आविष्कारक डनलप ने टायर और टयूब तैयार किए। टायर और टयूब की वजह से परिवहन के साधनों की गति बढ़ी।
1904 : रूस में 4607 किलोमीटर लंबी ट्रांस साइबेरियन रेल लाइन का काम पूरा हुआ। इसका निर्माण कार्य 13 साल तक चला था।
1940 : एस्टोनिया लातविया और लिथुआनिया पर सोवियत संघ ने कब्जा किया।
1960 : श्रीलंका (तब सीलोन) में सिरिमावो भंडारनायके विश्व की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1962 : भारत और चीन के बीच बॉर्डर पर युद्ध था।
1963 : 21 जुलाई 1963 में काशी विद्यापीठ को विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया था।
1988 : इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय उपग्रह (इनसैट-1सी) का प्रक्षेपण किया गया था।
2007 : वाशिंगटन में 4 दिन के विचार-विमर्श के बाद भारत-अमेरिका परमाणु समझौते का प्रारूप तैयार किया गया था।
2007 : प्रतिभा देविसिंह पाटिल भारत की प्रथम महिला राष्ट्रपति बनीं।
2008 : नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भारतीय मूल के रामबरन यादव को नेपाल का पहला राष्ट्रपति चुना गया था।
2013 : इसी दिन बेल्जियम के महाराज अल्बर्ट द्वितीय ने बेटे फिलिप की ताजपोशी के लिए राजगद्दी छोड़ी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS