24 जुलाई का इतिहास : एस विजयलक्ष्मी शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनी, जानें देश-विदेश की अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 24 जुलाई को विभिन्न घटनाएं घटित हुए हैं। 24 जुलाई 2000 में शह और मात के खेल शतरंज में एस विजयलक्ष्मी ने देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया था। एस विजयलक्ष्मी का जन्म 25 मार्च 1979 को हुआ था इन्होंने कम उम्र से ही शतरंज के टूर्नामेंट जीतना शुरू कर दिए थे। एस विजयलक्ष्मी राष्ट्रीय खिताब के अलावा वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपना लोहा मनवाने में कामयाब रहीं। वर्ष 2000 में उन्हें देश की पहली महिला ग्रैंडमास्टर बनने का गौरव हासिल हुआ।
देश और दुनिया के इतिहास में 24 जुलाई की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं
1793 : 24 जुलाई 1793 में फ्रांस ने कॉपीराइट कानून बनाया था।
1823 : इसी दिन वर्षों से चली आ रही चिली में दास प्रथा खत्म की गई।
1870 : 24 जुलाई 1870 में अमेरिका (यूएस) में पहली रेल सेवा की शुरुआत की गई।
1890 : सोवा बाजार क्लब ने इंग्लिश फुटबाल टीम ईस्ट सरे के खिलाफ जीत दर्ज की। यह पहली बार था जब सोवा बाजार क्लब इंग्लिश फुटबाल टीम ईस्ट सरे के खिलाफ जीत दर्ज की थी।
1911 : माया सभ्यता के लुप्त शहर माचुपिच्चु को खोजा गया। इसे हैरम बेहन ने खोज निकाला था।
1923 : 24 जुलाई 1923 में लौसन की संधि, स्विट्जरलैंड में ग्रीस, बुल्गारिया और प्रथम विश्व युद्ध में शामिल अन्य देशों के बीच हुई इस संधि के द्वारा आधुनिक तुर्की के बॉर्डरों को व्यवस्थित किया गया था।
1932 : इसी दिन रामकृष्ण मिशन सेवा प्रतिष्ठान की स्थापना की गई थी।
1938 : 24 जुलाई 1938 में इंस्टेंट काफी की खोज हुई थी।
1969 : अपोलो 11 अंतरिक्ष यान मिशन पूरा करके धरती पर वापिस लौटा था।
1974 : अमेरिका की शीर्ष कोर्ट ने वाटरगेट मामले से जुड़े देश के तत्कालीन राष्ट्रपति निक्सन को सभी टेप जांच एजेंसियों के हवाले करने का निर्देश दिया था।
1987 : मशहूर उपन्यासकार जेफ़री आर्चर ने लाखों पाउंड का मानहानि का मुक़दमा जीता था। यह मुकदमा जेफ़री आर्चर ने डेली स्टार अखबार के खिलाफ जीता था।
1989 : 24 जुलाई 1989 में सदन (लोकसभा) में विपक्ष के लगभग सभी सदस्यों ने इस्तीफा दिया। जिसे लोकसभा स्पीकर ने स्वीकार कर लिया था।
1999 : इसी दिन अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण हुआ।
2000 : इसी दिन एस विजयलक्ष्मी ने शतरंज की पहली महिला ग्रैंडमास्टर होने का गौरव हासिल किया था।
2005 : 24 जुलाई 2005 में कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने के मकसद से उत्तर-दक्षिण कोरिया के बीच आम सहमति बनी थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS