3 जुलाई का इतिहास : आज के दिन ही जन्मे थे महान लेखक फ्रैंज काफ्का, राजकुमार का हुआ निधन

3 जुलाई का इतिहास : आज के दिन ही जन्मे थे महान लेखक फ्रैंज काफ्का, राजकुमार का हुआ निधन
X
तीन जुलाई को देश और दुनिया के इतिहास में विभिन्न घटनाएं घटी हैं। फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में 3 जुलाई 1883 को हुआ, फ्रैंज काफ्का 20वीं सदी के महान लेखक थे।

तीन जुलाई को देश और दुनिया के इतिहास में विभिन्न घटनाएं घटी हैं। फ्रांज काफ्का का जन्म प्राग में 3 जुलाई 1883 को हुआ, फ्रैंज काफ्का 20वीं सदी के महान लेखक थे। फ्रांज काफ्का की रचनाएं आधुनिक समाज का बेजोड़ चित्रण करती हैं और संपूर्ण विश्व के साहित्यकार उनसे प्रेरणा पाते हैं। महान लेखक फ्रांज काफ्का के संपूर्ण विश्व महत्व को इस बात से भी समझा जा सकता है कि उनके नाम पर शब्द तक गढ़ा गया है। बताया गया है जब मनुष्य की ऐसी परिस्थिति जिसमें उसे कोई रास्ता नहीं दिखता तो उसे काफ्काएस्क कहा जाता है। फ्रांज काफ्का की रचना मेटामाफोर्सिस को खूब सराहना मिली है। इसके अलावा उनकी द ट्रायल और द कैसल को भी खूब सराहना मिली है।

इतिहास में 3 जुलाई की घटनाएं..

1661 : तीन जुलाई 1661 में पुर्तगाल ने बॉम्बे को ब्रिटिश राजा चार्ल्स द्वितीय को उपहार में दिया था।

1720 : डेनमार्क और स्वीडन ने शांति समझौते पर सिग्नेचर किए।

1778 : प्रशा ने ऑस्ट्रिया के विरूद्ध युद्ध का ऐलान किया।

1876 : तीन जुलाई 1876 को मांटनीग्रो ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1883 : 20वीं सदी के महान लेखक महान लेखक फ्रांज काफ्का का प्राग में जन्म हुआ।

1884 : स्टॉक एक्सचेंज डाउ जोंस ने अपना पहला स्टॉक इंडेक्स जारी।

1908 : बाल गंगाधर तिलक को ब्रिटिश सरकार ने गिरफ्तार किया।

1928 : लंदन में पहली बार जेएल बेयर्ड ने कलर (रंगीन) टेलीविजन का प्रसारण किया।

1941 : भारतीय सिने प्रतिभा अडूर गोपालकृष्णन का जन्म।

1947 : मार्शल योजना में सोवियत संघ ने हिस्सा लेने से मना किया।

1951 : न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज रिचर्ड हैडली का जन्म हुआ।

1962 : अमेरिकी अभिनेता टॉम हैंक्स का जन्म हुआ।

1971 : तीन जुलाई 1971 में विकीलीक्स के संस्थापक जूलियन असांजे का जन्म हुआ।

1996 : बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार का निधन।

2018 : मलेशिया के पूर्व पीएम नजीब रज्जाक को गिरफ्तार किया गया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story