1 अगस्त का इतिहास : महात्मा गांधी ने शुरू किया असहयोग आंदोलन, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में एक अगस्त को विभिन्न घटनाएं दर्ज हैं। अंग्रेज शासन के खिलाफ विरोध करते हुए महात्मा गांधी ने 1920 में एक अगस्त को असहयोग आंदोलन की शुरूआत की थी। असहयोग आंदोलन के दौरान विद्यार्थियों ने सरकारी स्कूलों और कॉलेजों में जाना छोड़ दिया था। वहीं वकीलों ने भी कोर्ट जाने से इनकार दिया था। विभिन्न कस्बों और नगरों में काम करने वाले मजदूर हड़ताल पर चले गए। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 1921 में 396 हड़तालें हुई थी जिनमें 6 लाख श्रमिक शामिल थे। हड़ताल से 70 लाख कार्यदिवसों का नुकसान हुआ था। असहयोग आंदोलन का असर शहरों से लेकर गांव देहात तक दिखने लगा था।1857 के स्वतंत्रता संग्राम के बाद असहयोग आंदोलन से पहली बार अंग्रेजी राज की नींव हिली। फरवरी 1922 में किसानों के एक समूह ने संयुक्त प्रांत के गोरखपुर जिले के चौरी-चौरा पुरवा में एक पुलिस स्टेशन पर हमला किया था इसके बाद पुलिस स्टेशन को आग के हवाले कर दिया था। इस घटना के बाद महात्मा गांधी ने तत्काल आंदोलन को वापस ले लिया था।
देश दुनिया के इतिहास में एक अगस्त की तारीख की घटनाएं
1831 : एक अगस्त 1831 में नए लंदन ब्रिज को यातायात के लिए खोल दिया गया था।
1883 : ग्रेट ब्रिटेन में अंतर्देशीय डाक सेवा का शुभारंभ किया गया।
1914 : प्रथम विश्व युद्ध की शुरुआत हुई।
1916 : एनी बेसेंट ने होम रूल लीग की शुरुआत की। उस समय एनी बेसेंट भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष थी।
1920 : भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने असहयोग आंदोलन की शुरुआत की थी।
1932 : बॉलीवुड की मशहूर फ़िल्म अभिनेत्री मीना कुमारी का जन्म हुआ।
1953 : इसी दिन क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति फिदेल कास्त्रो को गिरफ्तार किया गया था।
1953 : भारत में सभी एयरलाइंसों का हवाई निगम अधिनियम के तहत राष्ट्रीयकरण किया गया।
1957 : इसी दिन नेशनल बुक ट्रस्ट की स्थापना की गई थी।
1960 : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी कराची से बदलकर इस्लामाबाद की गई थी।
1975 : इसी दिन दुर्बा बनर्जी एक वाणिज्यिक यात्री विमान का संचालन करने वाली दुनिया की प्रथम पेशेवर महिला पायलट बनीं।
1995 : इसी दिन हब्बल दूरबीन ने शनि के एक और चन्द्रमा की खोज की थी।
2004 : एक अगस्त 2004 में श्रीलंका ने भारत को हराकर क्रिकेट का एशिया कप जीता था।
2006 : जापान ने विश्व की प्रथम भूकम्प पूर्व चेतावनी सेवा की शुरुआत की थी।
2007 : वियतनाम के हनोई शहर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गणित ओलम्पियाड में भारतीय दल के 6: सदस्यों ने 3 रजत पदक जीते थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS