10 अगस्त का इतिहास : पहली बार कॉमिक बुक में नजर आया स्पाइडर मैन, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 10 अगस्त की तारीख में विभिन्न घटनाएं दर्ज हैं। 10 अगस्त को बच्चों का चहेता आभासी चरित्र स्पाइडर मैन पहली बार कॉमिक बुक में नजर आया। स्पाइडर मैन को बच्चों के द्वारा इतना पंसद किया गया कि बाद में फिल्मों के पर्दे पर भी नजर आया। गरीबों और मजलूमों का मसीहा स्पाइडर मैन बहुत लंबे समय तक विश्व में बच्चों का पसंदीदा चरित्र रहा।
देश दुनिया के इतिहास में दस अगस्त की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं
1809 : 10 अगस्त 1809 में इक्वाडोर को स्पेन से स्वतंत्रता (आजादी) मिली।
1822 : सीरिया में आए भूकंप से लगभग 20,000 लोगों की मौत हो हुई थी।
1831 : इसी दिन कैरेबियाई द्वीप समूह बारबाडोस में चक्रवाती तूफान आया था, इसमें 1500 लोगों की मौत हो गई थी।
1894 : देश के चौथे राष्ट्रपति वी.वी.गिरी का जन्म हुआ था।
1966 : 10 अगस्त 1966 में अमेरिका ने अंतरिक्ष में रॉकेट उतारने की लिए उपयुक्त स्थान का चित्र लेने पहला अंतरिक्ष यान भेजा था।
1962 : 10 अगस्त 1962 में बच्चों का चहेता स्पाइडर मैन कॉमिक बुक अमेजिंग फैंटेसी में नजर आया था।
1977 : इसी दिन ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने कड़ी सुरक्षा के बीच 11 साल के बाद उत्तरी ऑयरलैंड की यात्रा की थी।
1979 : इसी दिन उपग्रह प्रक्षेपण यान SLV-3 को प्रक्षेपित किया गया था।
1990 : इसी दिन लगभग 1 साल 3 महीने की यात्रा के बाद अमेरिका का अंतरिक्ष यान मगैलन शुक्र ग्रह पर पहुंचा। लेकिन उतरने के कुछ समय बाद उसका केलिफोर्निया स्थित संचालन केंद्र से संपर्क टूट गया था।
2004 : इसी दिन संयुक्त राष्ट्र (यूएन) और सूडान के बीच दारफुर कार्ययोजना पर हस्ताक्षर हुए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS