14 अगस्त का इतिहासः देश का हुआ विभाजन, मोरारजी देसाई को मिला पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, जाने अन्य घटनाएं

14 अगस्त का इतिहासः देश का हुआ विभाजन, मोरारजी देसाई को मिला पाकिस्तान का सर्वोच्च सम्मान, जाने अन्य घटनाएं
X
भारत के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख कभी न भुलाए जाने वाली तारीख है। आज ही के दिन देश का विभाजन हुआ था। 14 अगस्त को भारत से टूटकर पाकिस्तान बना। इसके बाद विभाजन का सिलसिला यहीं नहीं रूका। साल 1971 में युद्ध के बाद नया देश बांग्लादेश बना।

भारत के इतिहास में 14 अगस्त की तारीख कभी न भुलाए जाने वाली तारीख है। आज ही के दिन देश का विभाजन हुआ था। 14 अगस्त को भारत से टूटकर पाकिस्तान बना। इसके बाद विभाजन का सिलसिला यहीं नहीं रूका। साल 1971 में युद्ध के बाद नया देश बांग्लादेश बना। इस विभाजन ने न केवल देशों के बीच सीमाएं बना दी हैं बल्कि दिलों, परिवारों और भावनाओं का बंटवारा कर दिया। आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मोरारजी देसाई को पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से नवाजा गया। आइए जानते हैं आज के दिन देश और दुनिया में क्या-क्या महत्वपूर्ण घटनाएं हुई।

1862 : बंबई उच्च न्यायालय की स्थापना।

1908 : इंग्लैंड के फोकेस्टोन में पहली सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन।

1917 : चीन ने जर्मनी और आस्ट्रिया के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1924 : प्रसिद्ध लेखक एवं पत्रकार कुलदीप नैयर का जन्म।

1938 : बीबीसी की पहली फीचर फिल्म (स्टूडेंट ऑफ प्राग) टेलीविजन पर प्रसारित।

1947 : भारत का विभाजन, पाकिस्तान पृथक् राष्ट्र बना।

1968 : मोरारजी देसाई पाकिस्तान के सर्वोच्च नागरिक सम्मान निशान-ए-पाकिस्तान से सम्मानित।

1971 : बहरीन को 110 वर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली।

1975 : पाकिस्तानी सेना ने राष्ट्रपति मुजीब उर-रहमान का तख्तापलट किया।

2003 : पूर्वी अमेरीका और कनाडा में लंबे समय तक बिजली आपूर्ति ठप्प, जिसका असर न्यूयॉर्क और ओटवा जैसे बड़े शहरों पर भी पड़ा।

2006 : संयुक्त राष्ट्र की पहल पर इस्रायल और दक्षिणी लेबनान में पांच सप्ताह से जारी संघर्ष थमा।

2006 : इराक के कहतानिया में बमबारी में 400 लोग मारे गये।

2013: मिस्र में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प में 638 लोग मारे गये।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story