17 अगस्त का इतिहास : अमेरिकी तैराक ने ओलंपिक में जीते 8 स्वर्ण पदक, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 17 अगस्त के दिन विभिन्न घटनाएं दर्ज हुई हैं। 17 अगस्त का दिन खेलों के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि के साथ दर्ज है। दरअसल 17 अगस्त 2008 को चीन के बीजिंग में ओलंपिक खेलों में 8 स्वर्ण पदक जीतकर अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने इंसानी कौशल की एक ऐसी मिसाल कायम की थी। यह मिसाल विश्वभर के खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणास्रोत है। महज 7 साल की उम्र से तैराकी के गुर सीखने वाले फेल्प्स ने एथेंस ओलंपिक में 6 स्वर्ण पदक अपने नाम किए थे। माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक में तैराकी में 8 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच डाला।
देश दुनिया के इतिहास में 17 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं
1836 : 17 अगस्त को ब्रिटेन की संसद में जन्म, शादी और मृत्यु से संबधित पंजीकरण स्वीकार किए गए।
1858 : इसी दिन हवाई द्वीप में पहला बैंक खोला गया था।
1909 : इसी दिन वायली और लालकाका की हत्या के मामले में मदन लाल ढींगरा को पेंटोनविली कैदखाने में फांसी दी गई थी।
1915 : गेलवेस्टोन और टेक्सास में चक्रवाती तूफान आया था, जिसमें लगभग 275 लोगों की मौत हुई थी।
1917 : इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था।
1941 : इसी दिन पूर्वी जर्मनी सरकार ने बर्लिन में बन रही दीवार का काम पूरा किया था।
1947 : 17 अगस्त के दिन यानी भारत की आजादी के बाद पहली ब्रिटिश सैन्य टुकडी स्वदेश रवाना हुई थी।
1978 : इसी दिन 3 अमेरिकियों ने हॉट एयर बैलून के माध्यम से अटलांटिक महासागर को पार किया था।
1982 : जर्मनी में पहली कंपेक्ट डिस्क (सीडी) लोगों के लिए उपलब्ध की गई थी।
1987 : इसी दिन रूडोल्फ हेस जेल में मृत पाए गए, रूडोल्फ हेस को जर्मन तानाशाह एडोल्फ हिटलर का बेहद करीबी माना जाता था।
1988 : इसी दिन जिया-उल-हक और अर्नाल्ड राफेल की एक विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। जिया-उल-हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति थे और अर्नाल्ड राफेल अमेरिका के राजदूत थे।
1998 : 17 अगस्त 1998 में अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने व्हाइट हाउस की पूर्व कर्मचारी मोनिका लेविंस्की के साथ अपने अनुचित संबंधों की बात को स्वीकार किया था। यह प्रकरण विश्वभर में चर्चित भी रहा था।
1999 : तुर्की के औद्योगिक शहर इज़मित में सुबह सवेरे भीषण भूकंप आया था। जिसमें करीब 1,000 लोगों की मौत हो गई थी। इंसानी जान के साथ संपत्ति का भारी नुकसान हुआ था।
2002 : रूस ने तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को अपने देश में दौरे के लिए वीजा देने से इनकरा कर दिया था।
2005 : इसी दिन बांग्लादेश में 63 जिलों में करीब 400 बम धमाकों हुए थे।
2008 : 7 साल की उम्र से तैराकी के गुर सीखने वाले अमेरिका के तैराक माइकल फेल्प्स ने बीजिंग ओलंपिक खेलों में तैराकी में 8 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच डाला।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS