2 अगस्त का इतिहास : विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में दो अगस्ती की तारीख में विभिन्न घटनाएं हुई हैं। लेकिन भारत के लिए दो अगस्त का दिन खेलों के इतिहास में एक खास महत्व रखता है। इसी दिन 1987 में भारत के विश्वनाथन आनंद ने फिलिपीन में आयोजित विश्व जूनियर शतरंज चैंपियनशिप में खिताबी विजय हासिल की थी। विश्वनाथन आनंद ऐसा करने वाले पहले एशियाई शतरंज खिलाड़ी थे। इसी दिन भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की रचना करने वाले पिंगली वेंकय्या का जन्म हुआ था।
देश दुनिया के इतिहास में दो अगस्त घटनाएं
1763 : ब्रिटिश सेना ने मुर्शिदाबाद पर अपना कब्जा जमा लिया था इसके बाद ब्रिटिश सेना ने गिरिया की लड़ाई में मीर कासिम को हराया।
1790 : 2 अगस्त 1790 में अमेरिका में पहली बार जनगणना हुई थी।
1831 : नीदरलैंड की सेना ने बेल्जियम पर कब्जा किया। नीदरलैंड की सेना को यह कामयाबी 10 दिन के अभियान के बाद मिली थी।
1858 : इसी दिन ब्रिटिश सरकार ने गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित किया था। गवर्नमेंट ऑफ इंडिया एक्ट पारित होने के बाद भारत का शासन ईस्ट इंडिया कंपनी से ब्रिटिश राजशाही के पास चला गया था। भारत में ब्रिटिश सरकार के शीर्ष प्रतिनिधि के रूप में वायसराय का ओहदा बनाया गया था।
1870 : लंदन में दुनिया का पहला भूमिगत ट्यूब रेलवे टावर सबबे शुरू हुआ था।
1878 : भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की रचना करने वाले पिंगली वेंकय्या का जन्म हुआ था।
1922 : चीन में समुद्री तूफान से करीब 60,000 लोगों की मौत हो गई थी।
1944 : इसी दिन तुर्की ने जर्मनी के साथ राजनयिक गहरे संबंध को तोड़ दिया थे।
1955 : सोवियत संघ ने किया था परमाणु परीक्षण।
1984 : यूरोप की मानवाधिका कोर्ट ने ब्रिटेन के 1 नागरिक की फोन टैपिंग को यूरोपीय संधि का उल्लंघन बताया था।
1987 : भारत के विश्वनाथ आनंद ने विश्व जूनियर शतरंज चैम्पियनशिप जीती थी।
1990 : इराक ने कुवैत पर आक्रमण किया था।
1990 : सुबह तड़के इराक के एक लाख से अधिक सैनिकों ने 700 टैंकों के साथ कुवैत पर हमला करके उसपर अपना कब्जा जमा लिया था। यही प्रथम खाड़ी युद्ध की वजह बना था।
1999 : विपरीत दिशा से एक ही पटरी चल रही ब्रह्मपुत्र मेल और अवध-असम एक्सप्रेस घैसल में आमने सामने टकराई थी।
1999 : चीन ने 8000 किमी की लंबी दूरी की सतह से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का परीक्षण किया था।
2001 : पाकिस्तान से भारत से चीनी आयात को मंजूरी दी।
2010 : भारत के पड़ोंसी देश पाकिस्तान के खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत में बाढ़ में 1000 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS