23 अगस्त का इतिहास : आधुनिक छापाखाने में दुनिया की पहली बाइबिल छपी, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 23 अगस्त के दिन बहुत महत्वपूर्ण घटना दर्ज हैं। 23 अगस्त के दिन आधुनिक ढंग के छापाखाने में दुनिया की पहली बाइबिल मुद्रित हुई थी। 23 अगस्त 1456 में जर्मनी के माइंस शहर में जर्मन वैज्ञानिक योहानेस गुटेनबर्ग ने इस बाइबिल का प्रकाशन किया था। वैज्ञानिक योहानेस गुटेनबर्ग ने ही दुनिया की पहली पहली छपाई मशीन बनाई थी। जर्मन वैज्ञानिक योहानेस गुटेनबर्ग ने 380 ईस्वी के एक लैटिन अनुवाद से यह बाइबिल सफेद कागज पर काले अक्षरों में छापी थी। बाइबिल की करीब 300 प्रतियां छापकर विभिन्न शहरों में भेजी गई थीं। 1847 में बाइबिल की एक एक प्रति अमेरिका पहुंची थी। यह प्रति अब न्यूयॉर्क पब्लिक लाइब्रेरी में सुरक्षित रखी गई है।
देश दुनिया के इतिहास में 23 अगस्त की महत्वपूर्ण घटनाएं
1456 : जर्मनी के माइंस शहर में जर्मन वैज्ञानिक योहानेस गुटेनबर्ग ने इस बाइबिल का प्रकाशन किया। जो कि गुटेनबर्ग बाइबिल के नाम से प्रसिद्ध हुई।
1821 : मेक्सिको ने आजादी का ऐलान किया था।
1922 : इसी दिन स्पेन के खिलाफ मोरक्को में विद्रोह हुआ।
1939 : 23 अगस्त 1939 में तत्कालीन सोवियत संघ और जर्मनी के बीच एक दूसरे पर हमला नहीं करने की संधि पर हस्ताक्षर किए गए थे।
1947 : वल्लभ भाई पटेल को भारत को उप प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया था।
1976 : चीन में भूकंप ने तवाही मचाई थी। इसमें हजारों लोगों की मौत हुई थी।
1979 : इसी दिन ईरान की सेना (सुरक्षाबलों) ने कुर्दों के खिलाफ मोर्चा खोला था।
1986 : इसी दिन बम्बई (अब मुंबई) के रहने वाले शंभु अभावाने ने सबसे लंबे समय तक टाइपिंग का मैराथन जीतकर विश्व रिकार्ड अपने नाम किया था।
1990 : इसी दिन पूर्वी और पश्चिमी जर्मनी ने 3 अक्टूबर को एक होने का ऐलान किया था।
1990 : आर्मेनिया ने आजादी का ऐलान किया था।
1995 : इसी दिन भारत का प्रथम सेलुलर फोन कलकत्ता (अब कोलकाता) में व्यावसायिक तौर पर पेश किया गया था।
1997 : संयुक्त राज्य अमेरिका के मिसीसिपी विश्वविद्यालय मेडिकल सेंटर को 4 साल पहले मिला हल्दी का पेटेन्ट रद्द किया गया था।
1999 : इजरायल और फलस्तीन के बीच मान्यता संबंधी मुद्दों पर बातचीत शुरू हुई।
2003 : ब्राजील में एक अंतरिक्ष यान में प्रक्षेपण से पूर्व ही विस्फोट हो गया। इस हादसे में करीब 21 लोगों की मौत हुई थी।
2003 : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ ने ऐलान किया कि पाक न्यूनतम सुरक्षात्मक हथियार कायम रखेगा।
2007 : 23 अगस्त 2007 में यूनेस्को के विश्व स्मृति रजिस्टर में ऋग्वेद की तीस पांडुलिपियां को शामिल किया गया था।
2007 : पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने निर्वासित जीवन व्यतीत कर रहे पाक के पूर्व सीएम नवाज शरीफ को स्वदेश वापसी की इजाजत दी।
2011 : 23 अगस्त 2011 को चीनी विज्ञान अकादमी के वैज्ञानिकों ने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल का पता लगाया था और उन्होंने ब्रह्मपुत्र और सिंधु नदी के उद्गम स्थल मार्ग की लंबाई का व्यापक उपग्रह अध्ययन पूरा किया।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS