24 अगस्त का इतिहास : ईस्ट इंडिया का पहला जहाजी बेड़ा सूरत के तट पर पहुंचा, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहात में 24 अगस्त को विभिन्न घटनाएं घटी हैं। 15वीं शताब्दी में यूरोप में कुछ ऐसी घटनाएं घटित हुईं थी जिनके कारण भारत और पूर्व के देशों के प्रति यूरोपीय देशों में आकर्षण बढ़ गया था। यूरोप की व्यापारिक एवं औद्योगिक क्रांति ने वहां के व्यापारियों को नया बाजार तलाशने के लिए विवश कर दिया था। लेकिन उनकी पहली नजर भारत पर पड़ी। इसी क्रम में भारत में पहले पुर्तगालियों और फिर डच व्यापारियों का आगमन हुआ और उन्होंने परस्पर व्यापार को बढ़ावा दिया। 24 अगस्त 1608 में कैप्टन हॉकिन्स के नेतृत्व में अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़ा हेक्टर भारत के सूरत तट पर पहुंचा। उस समय देश में मुगल सम्राट जहांगीर का शासन था। लेकिन पहले भी जहाजी बेड़े यहां से वहां आते जाते थे, पर यह अंग्रेजों का पहला जहाजी बेड़े ने भारत के कलेजे पर अंग्रेजों की गुलामी का दुखद अध्याय लिख डाला।
देश दुनिया के इतिहास में 24 अगस्त की प्रमुख घटनाएं
1600 : 24 अगस्त 1600 में ईस्ट इंडिया कंपनी का पहला जहाज 'हेक्टर' भारत के सूरत के तट पर पहुंचा था।
1690 : इसी दिन कलकत्ता (अब कोलकाता) शहर की स्थापना हुई थी।
1814 : ब्रिटिश सेना ने व्हाइट हाउस में आग लगा दी थी।
1891 : 24 अगस्त 1891 में थॉमस एडिसन ने काइनेटोग्राफिक कैमरा और काइनेटोस्कोप के लिए पेटेंट प्राप्त किया। यही तकनीक आगे चलकर चलचित्र में बदल गई।
1914 : प्रथम विश्व युद्ध में जर्मन सेना ने नैमूर पर अपना कब्जा जमा लिया था।
1954 : इसी दिन गहराते राजनीतिक समीकरणों के बीच ब्राजील के राष्ट्रपति गेटुलियो वर्गास ने इस्तीफा दिया था। लेकिन उन्होंने इस्तीफा देने के बाद आत्महत्या कर ली थी।
1969 : वी.वी. गिरि भारत के चौथे राष्ट्रपति बने।
1974 : फखरूद्दीन अली अहमद भारत के 5वें राष्ट्रपति बने।
1991 : सोवियत संघ से यूक्रेन अलग हुआ था। अलग होते ही वह एक स्वतंत्र देश बन गया।
1993 : इसी दिन से अमेरिकी पॉप सिंगर माइकल जैक्सन के खिलाफ लॉस एंजेल्स पुलिस ने यौन शोषण के आरोपों की जांच शुरू की थी।
1995 : इसी दिन उत्तरी अमेरिका में माइक्रोसॉफ्ट विन्डोज 95 की आम जनता के लिए शुरू की गई।
1999 : भारत ने जिन कारगिल ऑपरेशन दौरान पाकिस्तान के आठ युद्धबंदियों को पकड़ा था। पाकिस्ता ने उन युद्धबंदियों को युद्धबंदी मानने से इंकार किया था।
2000 : बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति मुहम्मद इरशाद को पांच साल की सजा हुई थी।
2006 : 24 अगस्त 2006 में अंतरराष्ट्रीय खगोलीय संघ ने प्लूटो (यम) का ग्रह का दर्जा समाप्त किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS