5 अगस्त का इतिहास : आज ही के दिन लगा था पहला इलेक्ट्रिक ट्रैफिक सिग्नल, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में पांच अगस्त को विभिन्न घटनाएं दर्ज हुई हैं। पांच अगस्त 1914 में अमेरिका में इलैक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। यहां यह जान लेना दिलचस्प होगा कि उस समय केवल दो ही तरह की लाइट लगाई गई थी। जिसमें एक हरे रंग की थी और एक लाल रंग की थी। लाल रंग की लाइट रूकने के लिए थी और हरि लाइट जाने के लिए थी। लेकिन इसके बाद सावधानी सूचक तीसरी पीली लाइट भी लगाई गई।
देश दुनिया के इतिहास में पांच अगस्त की घटनाएं
1775 : इसी दिन बंगाल नवाब के अधिकारी नंदकुमार को कोलकाता में फांसी दी गई थी। उस समय कोलकाता का नाम कलकत्ता था।
1874 : इंग्लैंड की तर्ज पर जापान ने डाक बचत प्रणाली की शुरुआत की थी।
1914 : इसी दिन अमेरिका में पहली इलेक्ट्रिक ट्रैफिक लाइट लगाई गई थी। जिसमें केवल लाल और हरा रंग की लाइट थी।
1914 : क्यूबा, उरुग्वे, मैक्सिको और अर्जेंटीना ने प्रथम विश्व युद्ध में तटस्थ रहने का ऐलान किया गया था।
1915 : 5 अगस्त 1915 में प्रथम विश्व युद्ध में वारसा पर जर्मनी का अधिकार हो गया था। इससे पहले यह क्षेत्र रुस के अधिकार में था।
1921 : इसी दिन अमेरिका-जर्मनी ने बर्लिन शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
1923 : इंग्लिश चैनल पार करने वाले पहले अमेरिकी तैराक 'हेनरी सुलिवान' बने।
1945 : 5 अगस्त 1945 में अमेरिकी हवाई जहाज ने जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराया था।
1949 : इक्वाडोर की राजधानी क्विटो में 6.7 की तीव्रता से भूकंप आया था। लेकिन इस भूकंप से 6 हजार लोगों की मौत हुई थी।
1960 : अफ़्रीक़ी देश बुर्किनाफासो ने स्वतंत्रता (आजादी) का ऐलान किया था।
1962 : हॉलीवुड अभिनेत्री मर्लिन मुनरो अपने लॉस एंजेलिस स्थित आवास पर मृत पाई गईं थी।
1963 : पांच अगस्त 1963 में रूस, ब्रिटेन और अमेरिका ने मॉस्को में परमाणु परीक्षण निषेध सन्धि की।
1991 : जस्टिस लीला सेठ दिल्ली हाईकोर्ट में पहली महिला न्यायधीश (जज) बनीं।
2011 : इस दिन नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह पर पानी होने का साइंस पत्रिका में दावा किया था।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS