7 अगस्त का इतिहास : गीत सेठी ने जीती विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप, जानें अन्य घटनाएं

7 अगस्त का इतिहास : गीत सेठी ने जीती विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप, जानें अन्य घटनाएं
X
देश और दुनिया के इतिहास में सात अगस्त को विभिन्न घटनाएं हुईं हैं। सात अगस्त 1958 में गीत श्रीराम सेठी ने विश्व ऐमेटर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी।

देश और दुनिया के इतिहास में सात अगस्त को विभिन्न घटनाएं हुईं हैं। सात अगस्त 1958 में गीत श्रीराम सेठी ने विश्व ऐमेटर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर खिताबी जीत हासिल की थी। गीत श्रीराम सेठी और बॉब मार्शल के बीच करीब घंटे तक चलने वाले इस मैच की चर्चा लंबे समय तक रही थी। जब भी बिलियर्ड्स के खेल का जिक्र हो गीत सेठी की बात होना संभव ही है।

देश दुनिया के इतिहास में महत्त्वपूर्ण घटनाएं

1606 : इसी दिन विलियम शेक्सपीयर के नाटक मैक्बेथ का पहली बार मंचन किंग जेम्स प्रथम के लिए किया गया था।

1753 : 7 अगस्त 1753 में ब्रिटेन म्यूजियम की स्थापना की गई थी।

1905 : इसी दिन भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने ब्रिटिश वस्तुओं के बहिष्कार का आह्वान किया था।

1941 : इसी दिन गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर का निधन हो गया था। गुरुदेव रबीन्द्रनाथ टैगोर नोबेल पुरस्कार विजेता थे।

1944 : पहले कैलकुलेटर के नाम पर एक विशाल मशीन का निर्माण किया गया था। यह मशीन 51 फीट लंबी, 8 फीट ऊंची और पांच टन वजनी थी।

1947 : इसी दिन भारत की आर्थिक राजधानी मुंबई नगर निगम को बिजली-परिवहन व्यवस्था औपचारिक रूप से ट्रांसपर की गई थी।

1960 : सात अगस्त 1960 में अफ्रीका महाद्वीप के देश आइवरी कोस्ट को फ्रांस के अधिकार से स्वतंत्रता (आजादी) मिल गई थी।

1972 : इसी दिन युगांडा के नेता इदी अमीन ने एशियाई मूल के लोगों को तीन महीने यानी 90 दिनों के अंदर देश छोड़कर चले जाने का निर्देश लिया था।

1985 : गीत श्रीराम सेठी ने ऑस्ट्रेलिया के बॉब मार्शल को हराकर विश्व अमेच्योर बिलियर्ड्स चैंपियनशिप जीती थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह तीसरे भारतीय बने।

1990 : इसी दिन अमेरिका ने सऊदी अरब में सेना तैनात करके ऑपरेशन डेजर्ट शील्ड की शुरुआत की थी।

1998 : केन्या एवं तंजानिया की राजधानियों में स्थित अमेरिकी दूतावासों पर आतंकवादी हमले किए गए थे। इन आतंवादी हमलों में 200 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story