10 दिसंबर का इतिहास : 'अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस' के तौर पर मनाया जाता है, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 10 दिसंबर की तारीख में विभिन्न घटनाएं दर्ज हैं। 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस के तौर पर मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) ने 1950 में 10 दिसंबर को मानवाधिकार दिवस का ऐलान किया था। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस का उद्देश्य दुनियाभर के लोगों को मानवाधिकारों के महत्व के प्रति जागरूक करना और इसके पालन के प्रति सजग रहने का संदेश देना है।
10 दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं
1878 : जामिया मिलिया इस्लामिया के संस्थापकों में से एक मोहम्मद अली जौहर का उत्तर प्रदेश के रामपुर में जन्म हुआ था।
1878 : स्वतन्त्र भारत के द्वितीय गवर्नर जनरल और प्रथम भारतीय गवर्नर जनरल चक्रवर्ती राजगोपालाचारी का जन्म।
1896 : इसी दिन नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड बर्नहार्ड नोबेल का निधन हुआ था।
1898 : पेरिस संधि के बाद स्पेन और अमेरिका के बीच युद्ध खत्म हुआ था।
1902 : तस्मानिया में महिलाओं को वोट देने का अधिकार मिला।
1950 : यूएन ने 10 दिसंबर को अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस घोषित किया गया था।
1992 : इसी दिन गुजरात में देश की पहली होवरक्राफ्ट सेवा की शुरुआत हुई थी।
2001 : दिग्गज अभिनेता अशोक कुमार का निधन हुआ था।
2007 : क्रिस्टीना फर्नांडीज डी किर्चनेर अर्जेंटीना की पहली महिला राष्ट्रपति बनीं थीं।
2016 : तुर्की के इस्तांबुल में एक फुटबॉल स्टेडियम के पास दो धमाके हुए थे। इन धमाकों में 38 लोगों की मौत हुई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS