9 दिसंबर का इतिहास : कोलकाता के अस्पताल में लगी भीषण आग से 90 मरीजों की हुई थी मौत, जानें अन्य घटनाएं

9 दिसंबर का इतिहास : कोलकाता के अस्पताल में लगी भीषण आग से 90 मरीजों की हुई थी मौत, जानें अन्य घटनाएं
X
नई दिल्ली के काउंसिल चैंबर के पुस्तकालय भवन में संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। इस बैठक का मुस्लिम लीग ने बहिष्‍कार किया था। साथ ही पाकिस्ता के लिए अलग संविधान सभा के गठन की मांग उठाई थी।

देश और दुनिया के इतिहास में नौ दिसंबर की तारीख में विभिन्न घटनाएं दर्ज हैं। 9 दिसंबर 2011 में कोलकाता के एक अस्पताल में भीषण आग लग गई थी। इस हादसे में लगभग 90 मरीजों की मौत हो गई थी। बेसमेंट से शुरू हुई आग ने पूरे अस्पताल को अपनी चपेट में ले लिया। कुछ मरीजों को सुरक्षित निकल लिया गया था। वहीं ऐसे में आईसीयू और अन्य वार्ड में भर्ती मरीजों की बेबसी का अंदाजा लगाना भी मुश्किल है जो जीवनरक्षक मशीनों के सहारे जिंदगी की जंग जीतने की उम्मीद बांधे थे। लेकिन आग के जहरीले धुएं ने उन्हें मौत के अंधे कुएं में धकेल दिया था।

9 दिसंबर की तारीख में दर्ज महत्वपूर्ण घटनाएं

1946 : नौ दिसंबर को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी का इटली में जन्म हुआ था। सोनिया गांधी के वास्तविक नाम 'एडविजे एनटोनिया अलबिना मैनो' था। राजीव गांधी ने शादी करने के बाद वह सोनिया गांधी बनीं।

1946 : नई दिल्ली के काउंसिल चैंबर के पुस्तकालय भवन में संविधान सभा की पहली बैठक हुई थी। इस बैठक का मुस्लिम लीग ने बहिष्‍कार किया था। साथ ही पाकिस्ता के लिए अलग संविधान सभा के गठन की मांग उठाई थी।

1961 : इसी दिन तंगानिका को आजादी मिली थी। जिसके बाद इस देश के पहले प्रधानमंत्री जूलियस न्येरेरे बने और 1964 में जंजीबार द्वीप के साथ विलय के बाद इसका नया नाम हुआ तंजानिया।

1979 : विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा चेचक के उन्मूलन के लिए दुनियाभर में चलाए गए अभियान के करीब 10 साल बाद बाद इस घातक संक्रमण के उन्मूलन की घोषणा हुई।

1987: इंग्लैंड के पाकिस्तान दौरे में दूसरे टेस्ट मैच के दौरान कप्तान माइक गैटिंग और अंपायर शकूर राणा के बीच जमकर बहस हुई थी। इस कारण दूसरे दिन का मैच नहीं हो पाया था।

1992 : आज ही के दिन प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना के अलग होने का औपचारिक तौर पर ऐलान हुआ था। इन दोनों की शादी 29 जुलाई 1981 को हुई थी। इस समय उनकी शादी को करीब एक अरब लोगों ने टेलीविजन पर देखा था।

2011 : कोलकाता के एएमआरआई अस्पताल में भीषण आग लगने से लगभग 90 मरीजों की मौत हुई थी।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story