11 जुलाई का इतिहास : मुंबई की लोकल ट्रेनों में बम धमाके, 187 की मौत और 700 घायल

11 जुलाई के दिन देश और दुनिया के इतिहास में बहुत घटनाएं घटित हुई हैं। 11 जुलाई 2006 को आतंकवाद ने मुंबई को एक ऐसा जख्म दिया, जिसकी टीस समय के साथ साथ बढ़ती चली गई। हर दिन की तरह मुंबई की लोकल ट्रेनें लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए दौड़ रही थी कि अचानक इन ट्रेनों में से कुछ में एक के बाद एक कई बम धमाके हुए। इन बम धमाकों में 187 लोग मारे गए थे और लगभग 700 लोग घायल हो गए थे। इसी दिन यानी 11 जुलाई 1989 से विश्व जनसंख्या दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई थी। क्योंकि इसी दिन विश्व की जनसंख्या ने 5 अरब का आंकड़ा पार किया था।
देश और दुनिया के इतिहास में 11 जुलाई की घटनाएं
1889 : आज ही के दिन सोवा बाजार क्लब किसी फुटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाला पहला भारतीय दल बना था।
1921 : 11 जुलाई 1921 को मंगोलिया को चीन से स्वतंत्रा मिली थी।
1930 : आज ही के दिन ब्रेडमैन ने लीड्स में इंग्लैंड के खिलाफ एक दिन में 309 रन बनाए थे।
1948 : आज ही के दिन येरूशलम पर पहला हवाई हमला किया गया।
1973 : पेरिस के पास ब्राजील का बोइंग विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें 122 की मौत हुई थी।
1977 : मेडल ऑफ फ्रीडम से मार्टिन लूथर किंग जूनियर को सम्मानित किया गया था।
1979 : आज ही के दिन अमेरिकी अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब धरती पर गिरी। अंतरिक्ष प्रयोगशाला स्काई लैब के गिरने से पहले कयास लगाए जा रहे थे कि यह कहां पर गिरेगी। लेकिन यह लैब हिंद महासागर और पश्चिम ऑस्ट्रेलिया में गिरी थी।
1995 : अमेरिका एवं वियतनाम के बीच कूटनीतिक रिश्ते बने।
1995 : 11 जुलाई 1995 में बोस्निया में 7000 से अधिक लोगों का नरसंहार हुआ था।
2002 : दक्षिण कोरिया की पहली महिला चांग शांग प्रधानमंत्री बनीं।
2006 : देश की आर्थिक राजधानी मुंबई की लोकल रेलगाड़ियों में सिलसिलेवार बम धमाके हुए।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS