25 जुलाई का इतिहास : दुनिया की पहली आईवीएफ बेबी लुई ब्राउन का जन्म, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 25 जुलाई की तारीख में बहुत महत्वपूर्ण घटनाएं दर्ज हैं। विश्व के इतिहास में इस दिन विज्ञान की एक बड़ी उपलब्धि दर्ज है। दरअसल 25 जुलाई 1978 को दुनिया का पहले टेस्ट ट्यूब शिशु का जन्म हुआ था। यह मामला इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर का था जहां पर दुनिया की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का जन्म हुआ था। लुई ब्राउन की जन्म आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में हुआ जन्म दे दौरान लुई ब्राउन का वजन 2.5 किलोग्राम था। आईवीएफ के जरिए जन्मी लुई ब्राउन विश्वभर के नि:संतान दंपतियों के लिए एक वरदान साबित हुईं। जैसे ही ब्रिटेन में यह खबर फैली तो लगभग 5 हजार दंपती ने इस नई प्रणाली के जरिए संतान प्राप्त करने की इच्छा जाहिर की थी। वर्तमान समय में यह पद्धति भारत सहित दुनियाभर में प्रचलित है। इस पद्धति से प्रतिदिन हजारों महिलाएं गर्भ धारण कर रही हैं।
देश और दुनिया के इतिहास में दर्ज अन्य घटनाएं
1689 : 25 जुलाई 1689 में फ्रांस ने इंग्लैंड के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था।
1813 : इंडिया में पहली बार नौका दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की गई। यह दौड़ प्रतियोगिता कलकत्ता में आयोजित की गई थी।
1837 : 25 जुलाई को ही इलेक्ट्रिक टेलिग्राफ (बिजली तार) के इस्तेमाल का पहली बार सफलता पूर्वक प्रदर्शन किया था।
1854 : पहले पेपर शर्ट कॉलर का अमेरिकी पेटेंट वाल्टर हंट को हासिल हुआ था।
1943 : 25 जुलाई को इटली के तानाशाह बेनिटो मुसोलिनी ने सत्ता को छोड़ दिया था। बेनिटो मुसोलिनी के सत्ता के छोड़े जाने के बाद राजा विक्टर इमैनुएल ने मार्शल पायत्रो बादोग्लिओ को नया प्रधानमंत्री बनाया।
1948 : आज ही के दिन टेस्ट क्रिकेट में आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाफ सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया था।
1963 : तीन देशों ने परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए। जिसमें अमेरिका, रूस और ब्रिटेन शामिल था।
1978 : इंग्लैंड के ओल्डहैम शहर में विश्व की पहली आईवीएफ शिशु लुई ब्राउन का आधी रात के बाद सरकारी अस्पताल में जन्म हुआ।
1994 : जॉर्डन और इजरायल के बीच 46 साल से चल रहा युद्ध खत्म हुआ था।
2000 : एयर फ्रांस का एक कॉनकार्ड विमान उड़ान भरते ही दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। लेकिन यह विमान उड़ात भरते ही एक होटल पर गिरा था जिसमें 109 विमान यात्रियों के अलावा होटल में मौजूद 4 लोग भी जान गंवा बैठे थे।
2007 : 25 जुलाई 2007 में प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने भारत की पहली महिला राष्ट्रपति के रूप में शपथ ली थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS