26 जुलाई का इतिहास : मुंबई में बारिश के कहर से हुई थी 1000 लोगों की मौत, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई को विभिन्न घटनाएं हुए हैं। भारत की आर्थिक राजधानी में 14 साल पहले आज ही के दिन बादलों से बारिश नहीं बल्कि आफत बरसी। साल 2005 में मुंबई सहित महाराष्ट्र के कई हिस्से बारिश के इस सितम का शिकार हुए थे। उस दौरान जिसने भी कुदरत के इस कहर का मुकाबला करने की कोशिश की वो मौत की आगोश में समा गया। लोग कई दिनों तक अपने घरों, फैक्ट्रियों, कार्यालयों और रेलवे स्टेशनों पर फंसे रहे। रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार उस दिन महाराष्ट्र में कुल 944 मिमी. (37.17 इंच) बारिश हुई थी। वर्षा जनित घटनाओं 1 हजार से अधिक लोगों की मौत हुई थी। मुंबई को फिर से अपनी चाल पर वापस लौटने में कई हफ्तों का समय लगा था।
देश दुनिया के इतिहास में 26 जुलाई की महत्वपूर्ण घटनाएं
1844 : इस दिन देश के प्रमुख शिक्षाविद् गुरुदास बनर्जी का ज हुआ था।
1876 : 26 जुलाई 1876 में भारत के कलकत्ता में इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की गई थी।
1945 : विंस्टन चर्चिल ने 26 जुलाई 1945 को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।
1951 : नीदरलैंड और जर्मनी के बीच चला आ रहा युद्ध खत्म हुआ। यह युद्ध नीदरलैंड ने समाप्त किया था।
1953 : क्यूबा की क्रांति की शुरूआत की गई थी। यह क्रांति कम्युनिस्ट क्रांतिकारी फिदेल कास्त्रो के नेतृत्व में हुई शुरू हुई थी।
1956 : इस दिन मिस्र ने स्वेज नहर पर कब्जा किया था।
1965 : मालदीव को ब्रिटेन के कब्जे से आजादी मिली थी।
1974 : फ्रांस ने 26 जुलाई 1974 में मुरूओरा द्वीप में परमाणु परीक्षण किया था।
1997 : श्रीलंका ने क्रिकेट एशिया कप जीता।
1998 : जैकी जायनर कर्सी ने एथलेटिक्स से सन्यास लिया था। जैकी जायनर कर्सी एथलीट की महानतम खिलाड़ी थीं।
2002 : इंडोनेशिया की एक कोर्ट ने पूर्व राष्ट्रपति सुहातों के बेटे को 15 साल की सजा सुनाई थी।
2005 : मुंबई में बारिश के कहर से जनजीनव पूर तरह से ठप्प हो गया था। बारिश के कारण लगभग एक हजार लोगों की जान चली गई थी।
2005 : इसी दिन नासा शटल डिस्कवरी का प्रक्षेपण।
2007 : पाकिस्तान ने 26 जुलाई 2007 में परमाणु शक्ति संपन्न क्रूज मिसाइल बाबर हत्फ-7 का सफल परीक्षण किया था।
2008 : सौरमंडल के बाहर यूरोपीय वैज्ञानिकों ने एक और नए ग्रह की खोज की थी।
2008 : गुजरात के अहमदाबाद शहर में 21 धमाके हुए थे। जिसमें 56 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से अधिक घायल हो गए थे।
2012 - सीरिया में हुए हिंसक घटनाओं में लगभग 200 लोगों की मौत हो गई थी। यह मौते के एक दिन में हुई थीं।
2013 - पाकिस्तान के पराचिनार में बम विस्फोट हुआ था जिसमें 57 लोग मारे गए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS