27 जुलाई का इतिहास : जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, चीन में 2 लाख लोगों की मौत

27 जुलाई का इतिहास : जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता, चीन में 2 लाख लोगों की मौत
X
देश और दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई को विभिन्न घटनाएं दर्ज हैं। इस दिन 27 जुलाई 1994 में जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कियास था।

देश और दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई को विभिन्न घटनाएं दर्ज हैं। इस दिन 27 जुलाई 1994 में जसपाल राणा ने इटली के मिलान शहर में 46वीं विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल कियास था। जसपाल राणा (569/600) रिकार्ड स्कोर बनाकर दुनिया में तहलका मचा दिया था। विश्व निशानेबाजी के नक्शे पर जसपाल राणा का यह पहला स्वर्णिम हस्ताक्षर था। इसके बाद उन्होंने बहुत सी सफलताएं हासिल की थी। सफलताओं से उन्होंने देश का नाम रौशन किया।

देश दुनिया के इतिहास में 27 जुलाई की घटनाएं

1789 : 27 जुलाई 1789 में प्रथम फेडरल एजेंसी द डिपार्टमेंट ऑफ फॉरेन अफेयर्स की स्‍थापना की गई थी।

1862 : इसी दिन अमेरिकी शहर कैंटन में तूफान ने तांडव मचाया था। तूफान के कहर से 40 हजार लोगों की मौत हो गई थी।

1888 : पहले इलेक्ट्रिक ऑटोमोबाइल का फिलिप प्राट ने प्रदर्शन किया था।

1897 : इस दिन बाल गंगाधर तिलक को गिरफ्तार किया गया था। उनकी यह पहली गिरफ्तारी थी।

1935 : चीन की यांग जी और होआंग नदी में भयंकर बाढ़ आ गई थी। जिसमें दो लाख से अधिक लोग मौत की आगोश में समा गए थे।

1982 : भारत की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की करीब 11 साल में प्रथम अमेरिकी यात्रा थी।

1987 : इसी दिन खोजकर्ताओं के हाथ बड़ी कामयाबी लगी थी। उन्होंने टाइटेनिक जहाज का मलबा खोजने में सफलता हासिल की थी।

1994 : इसी दिन निशानेबाज जसपाल राणा ने विश्व शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया था।

1996 : 27 जुलाई 1996 में अमेरिका (यूएस) के जार्जिया प्रांत के अटलांटा शहर में ओलंपिक खेलों का रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान बम धमाका हुआ था।

2003 : प्रसिद्ध हास्य कलाकार बॉब होप का निधन हुआ था। वे दुनिया के कोने कोने में तैनात अमेरिकी सैनिकों के मनोरंजन के लिए मशहूर थी।

2006 : रूसी प्रक्षेपण यान नेपर ज़मीन पर गिरा था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story