29 जुलाई का इतिहास : भारत ने ओलंपिक खेलों की हॉकी स्पर्धा में आखिरी बार जीता स्वर्ण, जानें अन्य घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 29 जुलाई को विभिन्न घटनाएं हुई हैं। 29 जुलाई के दिन भारतीय हॉकी टीम ने नया इतिहास रचा था, जिसका डंका पूरी दुनिया में बजा था। भारतीय हॉकी टीम ने ओलंपिक खेलों में 1928-1956 के बीच 6 बार लगातार स्वर्ण पदक जीता था। इसे भारतीय हॉकी का स्वर्णिम युग कहा जाता है। इसके बाद एशियाई शैली की कलात्मक और कौशलपूर्ण हाकी का सूरज डूबने लगा था। एस्ट्रो टर्फ पर ताकत के दम पर खेली जाने वाली तेज तर्रार हाकी ने उसकी जगह ले ली। भारत हॉकी टीम ने 29 जुलाई 1980 को मास्को ओलंपिक खेलों में आखरी बार हॉकी का स्वर्ण पदक जीता था।
29 जुलाई की तारीख के इतिहास में दर्ज घटनाएं
1567 : 29 जुलाई 1567 को जेम्स VI को स्कॉटलैंड का राजा (किंग) बनाया गया था।
1748 : ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद के लिए ब्रिटिश सेना की प्रथम सैन्य टुकड़ी भारत पहुंची थी।
1876 : इसी दिन साईंस ऐसोसिएशन की स्थापना की थी।
1911 : 29 जुलाई 1911 में मोहन बगान ने पहली बार आर्इएफ शील्ड जीती थी।
1937 : चीन के बीजिंग और तेनत्सिन शहरों पर जापान की सेना ने कब्जा किया था।
1949 : ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन रेडियो (British broadcasting corporation radio) पर प्रसारण शुरू।
1957 : इसी दिन संयुक्त राष्ट्र ने अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी का गठन किया।
1968 : इसी दिन पोप षष्ठम ने ईसाइयों के लिए गर्भ निरोधक के इस्तेमाल पर लगी धार्मिक पाबंदगी को बरकरार रखने की घोषणा की थी।
1980 : भारत ने मॉस्को ओलंपिक में हॉकी में स्वर्ण पदक जीता था।
1981 : लंदन के सेंट पॉल कैथेड्रल में हुई प्रिंस चार्ल्स और डायना की शादी को विश्वभर के 75 करोड़ लोगों ने टेलीविजन पर सजीव देखा था।
1982 : इसी दिन दिलीप बोस को डेविस कप देशों के प्रबंधन में चुना गया था।
1983 : 29 जुलाई 1983 को प्रथम चालक रहित विमान का परीक्षण किया गया था।
1987 : भारत-श्रीलंका के बीच शांति समझौता हुआ।
2006 : श्रीलंकाई बल्लेबाज माहेला जयवर्धन और कुमार संगकारा ने टेस्ट क्रिकेट में 624 रन की भागीदारी का विश्व रिकार्ड बनाया।
2013 : फ्रांस में कान के एक होटल से 10.3 करोड़ यूरो के हीरे की चोरी हुए थे।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS