31 जुलाई का इतिहास : महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम छोड़ा, जानें अन्य प्रमुख घटनाएं

देश और दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई की तारीख में विभिन्न घटनाएं दर्ज हुईं हैं। भारत के लिए इस दिन देश स्वतंत्रता संग्राम में खास महत्व है। भारत के राष्ट्र पिता महात्मा गांधी ने दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती नदी के किनारे अपना आश्रम बनाकर जैसे खेती, पशु पालन और खादी को लेकर यहां जीवन के कुछ नए प्रयोग किए थे। बताया जाता है कि महात्मा गांधी ने अपने आश्रम से ही देश के स्वतंत्रता संग्राम का ताना बाना बुनना शुरू किया था। महात्मा गांधी ने अंग्रेज हुकूमत के खिलाफ कई जन आंदोलनों का नेतृत्व किया था। साबरमती नदी के किनारे बना गांधी जी का आश्रम सत्याग्रह और डांडी मार्च जैसे आंदोलनों का साक्षी रहा। 31 जुलाई 1933 में गांधी जी ने साबरमती आश्रम छोड़ दिया, लेकिन उनकी यादों को आज भी इस आश्रम में सहेजकर रखा गया है।
देश दुनिया के इतिहास में 31 जुलाई की प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा..
1658 : इसी दिन मुगल सम्राट औरंगजेब ने स्वयं को मंगोल का राजा होने का ऐलान किया था।
1865 : ऑस्ट्रेलिया में दक्षिण पूर्व क्लीव्सलैंड ग्रैडचेस्टर शहर में दुनिया की प्रथम छोटी रेल लाइन शुरू की गई थी।
1880 : 31 जुलाई 1880 में प्रेमचंद का जन्म हुआ, यह प्रसिद्ध हिन्दी कहानीकार और उपन्यासकार थे।
1924 : इसी दिन मद्रास प्रेसीडेंसी क्लब (Madras Presidency Club) ने रेडियो प्रसारण संचालित करने का बीड़ा उठाया था।
1933 : महात्मा गांधी ने गुजरात के अहमदबाद स्थित साबरमती आश्रम छोड़ा था।
1940 : भारत के स्वतंत्रता सेनानी ऊधम सिंह का निधन हुआ था।
1948 : इसी दिन भारत में कलकत्ता में पहली राज्य परिवहन सेवा की स्थापना की गई थी।
1980 : 31 जुलाई 1980 को हिंदी फिल्मों के महान पार्श्व गायक मोहम्मद रफी का निधन हुआ था।
1982 : इसी दिन सोवियत संघ ने किया था परमाणु परीक्षण।
1992 : नेपाल की राजधानी काठमांडू में थाईलैंड का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादस में 113 लोगों की मौत हुई थी।
1993 : 31 जुलाई 1993 में भारत के प्रथम तैरते हुए समुद्री संग्रहालय का कलकत्ता (कोलकाता) में उद्घाटन हुआ था।
2006 : इसी दिन फिदेल कास्त्रो ने अपने भाई को सत्ता सौंपी थी।
2006 : श्रीलंका में युद्ध विराम समझौता खत्म हुआ था। श्रीलंका के एलटीटीई के साथ संघर्ष में 50 लोगों की मौत हुई थी।
2007 : भारतीय मूल के अमेरिकी डॉक्टर सुधीर पारिख को पाल हैरिस अवार्ड से नवाजा गया था।
2010 : भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में बाढ़ के कहर से 900 लोगों की मौत हो गई थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS