26 जून का इतिहास : संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र को मंजूरी दी गई, 50 देशों ने किए थे हस्ताक्षर, जानें देश और दुनिया की अन्य घटनाएं

26 जून का इतिहास : संयुक्त राष्ट्र के घोषणापत्र को मंजूरी दी गई, 50 देशों ने किए थे हस्ताक्षर, जानें देश और दुनिया की अन्य घटनाएं
X
26 जून का दिन देश और दुनिया के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के इतिहास में 26 जून के दिन का एक खास महत्व है क्योंकि यूएन वैश्विक महत्व, युद्ध को टालने में उसकी भूमिका, कमजोर देशों को दी जाने वाली सहायता और शांति स्थापना में उसके योगदान से सभी वाकिफ हैं।

26 जून का दिन देश और दुनिया के इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र (यूएन) के इतिहास में 26 जून के दिन का एक खास महत्व है क्योंकि यूएन वैश्विक महत्व, युद्ध को टालने में उसकी भूमिका, कमजोर देशों को दी जाने वाली सहायता और शांति स्थापना में उसके योगदान से सभी वाकिफ हैं। 24 अक्टूबर 1945 को यह अंतरराष्ट्रीय संगठन 24 अक्टूबर 1945 को वजूद में आया था। लेकिन इसके वजूद में 26 जून को स्वीकार कर लिया गया था। इस घोषणा पत्र पर 50 देशों के प्रतिनिधियों ने हस्ताक्षर किए थे। नई पीढ़ी को युद्ध से बचाना और किसी भी परिस्थिति में मानव के अधिकारों की रक्षा करना इस अंतरराष्ट्रीय संगठन के प्रारंभिक दायित्वों में शामिल थे। लेकिन समय गुजरने के साथ-साथ इस संगठन के कार्य और दायित्वों का विस्तार तेजी से बढ़ता चला गया। आज दुनिया के लगभग सभी देशों का प्रतिनिधित्व करने वाले इस संगठन का मुख्यालय न्यूयार्क में है।

देश और दुनिया के इतिहास में 26 जून की की कुछ महत्वपूर्ण घटनाएं..

1498 : 26 जून 1498 में चीन में पहला टूथ ब्रश बनाया गया था। आधुनिक टूथ ब्रश के पहले मॉडल को चीन के राजा ने पेटेंट कराया था।

1714 : 26 जून 1714 को स्पेन-नीदरलैंड ने व्यापार एवं शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

1945 : सैन फ्रांसिस्को में 50 देशों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त राष्ट्र घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर किए थे।

1949 : 26 जून 1949 को बेल्जियम में जब संसदीय चुनाव हुए थे तब पहली बार महिलाओं को मतदान करने का अधिकार दिया गया।

1976 : 26 जून 1976 में कनाडा के टोरंटो में स्थित सीएन टॉवर को आम लोगों के लिए खोला गया था। सीएन टॉवर की ऊंचाई 1,815 फुट की थी उस समय यह इमारत दुनिया की सबसे ऊंची इमारत थी, जिसे 2007 में दुबई की बुर्ज खलीफा ने दूसरे स्थान ला दिया था।

2000 : 26 जून 2000 को बांग्लादेश को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल की पूर्ण सदस्यता प्रदान की गई।

2004 : पाक पीएम जफरूल्लाह खान जमाली ने इस्तीफा दिया।

2004 : मशहूर फिल्‍म निर्माता यश जौहर का निधन हुआ।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story