27 जून का इतिहास : पहली बार पता चला धूम्रपान से होता है कैंसर, जानें देश और दुनिया की अन्य घटनाएं

दिल्ली में स्थित 3 मूर्ति भवन में भारत के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय बनाए जाने का फैसला 27 जून 1964 में को किया गया। इसी भवन में प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निवास था। जब जवाहरलाल नेहरू का निधन हुआ तो बाद में उनकी स्मृति में इसे संग्रहालय में बदल दिया गया। जहां चित्रों में उनकी छलक आज भी देखी जा सकती है। यहां के प्रमुख आकर्षण सीढ़ीनुमा गुलाब उद्यान एवं एक दूरबीन है। यहीं से चयन करके जवाहरलाल नेहरू अपनी शेरवानी में गुलाब का फूल लगया करते थे। इसके अलावा 27 जून 1957 में ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने 25 वर्ष के रिसर्च के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि धूम्रपान के कारण फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा रहता है।
देश दुनिया के इतिहास में 27 जून प्रमुख घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है..
1693 : लंदन में महिलाओं की पहली पत्रिका लेडीज मरकरी का प्रकाशन शुरू था।
1838 : बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय का जन्म हुआ था, बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ही राष्ट्रगीत के रचयिता हैं।
1867 : बैंक ऑफ कैलिफार्निया का संचालन शुरू।
1893 : पंजाब के महाराज रणजीत सिंह का निधन। महाराज रणजीत सिख साम्राज्य के संस्थापक थे।
1914 : अमेरिका ने इथियोपिया के साथ वाणिज्य संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1940 : रोमानिया पर सोवियत सेना ने हमला किया।
1957 : ब्रिटेन की मेडिकल रिसर्च काउंसिल ने 25 वर्ष के रिसर्च के आधार पर एक रिपोर्ट जारी की थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि धूम्रपान के कारण फेफड़ों का कैंसर होने का खतरा रहता है।
1964 : भारत के प्रथम पीएम जवाहरलाल नेहरू का संग्रहालय तीन मूर्ति भवन को बनाया गया।
1967 : विश्व का पहला एटीएम लंदन के एनफील्ड में स्थापित किया गया।
1967 : भारत में निर्मित प्रथम यात्री विमान HS 748 को इंडियन एयरलाइंस को सौंपा गया।
1991 : युगोस्लाविया की सेना ने स्लोवेनिया पर हमला किया था। इस देश को मात्र स्वतंत्र हुए 48 घंटे ही हुए थे। इसी अवधि के भीतर इस छोटे से देश पर हमला कर दिया गया।
2002 : जी-8 देश परमाणु हथियार नष्ट करने की रूसी योजना पर सहमत हुआ।
2003 : समलैंगिकता पर अमेरिका में प्रतिबंध रद्द हुआ।
2005 : ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की वीटो रहित स्थायी सदस्यता का समर्थन किया।
2008 : बिल गेट्स ने अपने माइक्रोसॉफ्ट कारपोरेशन चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया।
2008 : भारत- पाकिस्तान ने ईरानी गैस पाइप लाइन परियोजना को शुरू करने के लिए आ रही बाधाओें को दूर किया।
2008 : 1971 की लड़ाई में भारतीय सेना की पाकिस्तान के खिलाफ विजय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले पूर्व थलसेनाध्यक्ष सैम मानेकशॉ का निधन हुआ।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS