9 जुलाई का इतिहास : सिलाई मशीन के आविष्कारक एलायस हाउ का जन्म, पढ़ें प्रमुख अन्य घटनाएं

9 जुलाई का इतिहास : सिलाई मशीन के आविष्कारक एलायस हाउ का जन्म, पढ़ें प्रमुख अन्य घटनाएं
X
नौ जुलाई का दिन देश और दुनिया के इतिहास के पन्नों में बहुत सी अच्छी- बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इसमे कुछ घटनाएं भारतीय सिनेमा से भी जुड़ी हैं। नौ जुलाई 1925 को वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरुदत्त का जन्म हुआ था।

नौ जुलाई का दिन देश और दुनिया के इतिहास के पन्नों में बहुत सी अच्छी- बुरी घटनाओं के साथ दर्ज है। इसमे कुछ घटनाएं भारतीय सिनेमा से भी जुड़ी हैं। नौ जुलाई 1925 को वसंतकुमार शिवशंकर पादुकोण उर्फ गुरुदत्त का जन्म हुआ था। गुरुदत्त ने हिंदी सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। टाइम पत्रिका ने गुरूदत्त की फिल्मों प्यासा और कागज़ के फूल को दुनिया की 100 बेहतरीन फिल्मों में जगह दी थी। उनकी बेहतरीन फिल्मों में प्यासा और कागज के फूल के अलावा चौदहवीं का चांद और साहब बीबी और ग़ुलाम को भी रखा जाता है। वहीं अभिनेता संजीव कुमार का जन्म भी नौ जुलाई को ही हुआ था। अभिनेता संजीव कुमार ने अपने अभिनय की वजह से हिंदी सिनेमा में अपना लोहा मनवाया। इसके अलाव अगर अन्य घटनाओं की बात करें तो 9 जुलाई 1875 को बंबई में स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना हुई थी और वर्ष 1816 में इसी दिन अर्जेटीना ने स्पेन से आजादी (स्वतंत्रता) हासिल की।

देश और दुनिया के इतिहास में नौ जुलाई की तारीख में दर्ज है प्रमुख घटनाएं..

1816 : नौ जुलाई 1616 में अर्जेटीना ने स्पेन से आजादी (स्वतंत्रता) हासिल की।

1819 : नौ जुलाई 1819 में एलायस हाउ का जन्‍म। इन्होंने ही सिलाई मशीन का आविष्‍कार किया था।

1875 : बम्बई स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना की गई।

1925 : इंडियन सिनेमा में अभिनय और निर्देशन दोनों क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाले गुरुदत्त का जन्म हुआ। गुरुदत्त सबसे सशक्त अभिनेताओं एवं बेहतरीन निर्देशकों में शुमार थे।

1938 : अपने सशक्त अभिनय से हिंदी सिनेमा को समृद्ध बनाने वाले अभिनेता संजीव कुमार का जन्म नौ जुलाई 1938 में हुआ।

1951 : देश में पहली पंचवर्षीय योजना साल 1951-56 को प्रकाशित की गई।

1969 : नौ जुलाई को वन्यजीव बोर्ड ने शेर को देश का राष्ट्रीय पशु घोषित किया था। लेकिन इसे बाद 1973 में शेर की जगह पर बाघ (चीता) को राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था।

1973 : आज ही के दिन ब्रिटेन के तीन सौ साल पुराने उपनिवेश बहामास में ब्रिटिश साम्राज्य का सूर्य अस्त हुआ।

1982 : आज ही के दिन तमाम सुरक्षा प्रणालियों को गच्चा देकर माइकल फागन नाम का एक शख्स ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ के शयनकक्ष तक पहुंच गया था।

1991 : नौ जुलाई 1991 में दक्षिण अफ्रीका को ओलंपिक खेलों में दोबारा हिस्सा लेने की इजाजत मिली थी।

2002 : 'आर्गेनाइजेशन ऑफ अफ्रीकन यूनिटी' का नाम बदलकर 'अफ्रीकन यूनियन' किया गया।

2004 : एशियाई विकास बैंक ने आतंकवाद से लड़ने हेतु अपने 42 सदस्य देशों के लिए कोष बनाया।

2011 : सूडान एक जनमत संग्रह के बाद अलग देश बन गया, 98.83 प्रतिशत लोगों ने अलग देश के समर्थन में वोट किया।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story