पुलिस स्मृति दिवस परेड: अमित शाह ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि, PM मोदी भी पहुंचे

पुलिस स्मृति दिवस परेड: अमित शाह ने शहीद पुलिस कर्मियों को दी श्रद्धांजलि, PM मोदी भी पहुंचे
X
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि अब तक 34,844 पुलिस कर्मियों ने अपने कर्तव्यों (Duties) का पालन करके अपनी शहादत दी है। मैं आज उन सभी पुलिस कर्मियों विनम्र श्रद्धांजलि देता हूँ।

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) राजधानी दिल्ली में राष्ट्रीय पुलिस स्मारक (National Police Memorial) में पुलिस स्मृति दिवस परेड को संबोधित कर रहे हैं। शाह ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाने वाले पुलिस कर्मियों को श्रद्धांजलि दी।

शाह ने कहा कि अब तक 34,844 पुलिस कर्मियों ने अपने कर्तव्यों का पालन करके अपनी शहादत दी है। मैं आज उन सभी पुलिस कर्मियों विनम्र श्रद्धांजलि देता हूँ।



उन्होंने आगे कहा कि आज मैं देश भर के पुलिस कर्मियों को आश्वत करता हूँ कि ये पुलिस स्मारक बना है वो न सिर्फ स्मारक बनके रहेगा बल्कि पुलिस के कर्मचारियों के कर्तव्य निर्वहन को गौरव प्रदान करेगा और देश को पुलिस के बलिदानों की गाथा सुनाने का काम करेगी।

केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि अब तक 34,844 पुलिस कर्मी ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवा चुके हैं। 292 शहीदों को आज इस सूची में जोड़ा जाएगा। पुलिस स्मृति दिवस परेड में पीएम नरेंद्र मोदी भी पहुंचे।

हम अपने पुलिस बलों, उनके परिवारों को सलाम करते हैं और गर्व के साथ उन बहादुर पुलिस कर्मियों को याद करते हैं जो आज पुलिस स्मृति दिवस पर ड्यूटी की लाइन में शहीद हो गए। हमारे पुलिस कर्मी पूरी लगन के साथ अपना कर्तव्य निभाते हैं। उनका साहस हमें हमेशा प्रेरित करता रहेगा।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि पिछले साल, राष्ट्रीय पुलिस स्मारक राष्ट्र को समर्पित किया गया था। यह स्मारक प्रेरणा और कृतज्ञता का स्थान है। यह हमें हमारे पुलिस बलों की वीरता की याद दिलाता है। जब भी संभव हो राष्ट्रीय पुलिस स्मारक का दौरा करें।


और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story