Holi 2021: देश के इन राज्यों में होली मनाने का अलग है तरीका, आप भी जानें यहां कैसे मनाया जाता है यह त्योहार

Holi 2021: देश के इन राज्यों में होली मनाने का अलग है तरीका, आप भी जानें यहां कैसे मनाया जाता है यह त्योहार
X
होली रंगो का त्योहार (Holi is a festival of colors) है। बताया जाता है कि होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे के गले लगकर गुलाल (Gulal) लगाते हैं और मुंह मीठा कराते है।

Holi 2021 (होली 2021): भारत में 29 मार्च को होली का त्योहार (Festival) धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। होली रंगो का त्योहार (Holi is a festival of colors) है। बताया जाता है कि होली के दिन लोग पुराने गिले-शिकवे भूलकर एक दूसरे को गले लगकर गुलाल (Gulal) लगाते हैं और मुंह मीठा कराते है। होली रंगों की बौछार और पकवानों की मिठास के साथ-साथ घर में खुशियों का माहौल भी लाता है। लेकिन देश (India) के कुछ राज्यों में होली मनाने की प्रक्रिया भी अलग है। होली के दिन देश के कुछ राज्यों में बेहद अजीबो-गरीब तरीके से होली मनाई जाती हैं। जानें क्या है परंपराएं..

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कुंडरा गांव (Kundra Village) में सिर्फ महिलाएं ही होली खेलती हैं। इस गांव में पुरूषों (Males) को होली खेलनी की अनुमति नहीं है। होली के दिन पूरे गांव की महिलाएं राज जानकी मंदिर (Mandir) में इकट्ठा होकर फागुन गीत (Phagun song) गाते हुए धुमधाम से होली (Holi) खेलती हैं। ऐसा करते हुए महिलाएं गांव घूमती हैं और हर मंदिर में जाती हैं।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh)

मध्य प्रदेश के एक गांव में भी युवक (Bheel young man) हाथों में मांदल (maandal) बजाते हुए होली मनाते हैं। युवक वाद्य यंत्र बजाते और नृत्य करते हुए अपनी पसंद की हुई युवती (Girl) को गुलाल (Gulal) लगाते हैं। अगर युवती को भी वह युवक (Boy) पसंद होता है तो वह भी युवक को गुलाल लगा देती है और दोनों की शादी (wedding) हो जाती है। वहीं मालदा (Malda) में होली के दिन लोग एक-दूसरे पर अंगारे (Coals) फेंकते है। यहां के लोग इस परंपरा को इसलिए मनाते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि अंगारे फेंकने से होलिका राक्षसी (Demonic) का अंत होता है।

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के मंडी जिले (Mandi district) के सुकेत इलाके में होली के दिन बहन-बेटियों के लिए मायके (mother's house) से रोटी भेजी जाती है। इसे बांटा भी कहा जाता है। इस इलाके के लोगों का मानना है कि मायके की जमीन में उगी फसल का शेयर बांटे के रूप में बेटियों को दिया जाता है।

ब्रज (Braj)

ब्रज (Braj) के बरसाना गांव (Barsana Village) की होली तो पूरे भारत (India) में विख्यात है। यहां पर होली की टोलियां जब पिचकारियां मारती हैं तो महिलाएं उन पर लाठियां बरसाती हैं। लाठियां बरसाने पर पुरुषों को बचते हुए महिलाओं को रंगों से भिगोना होता है, इसे लठमार होली भी कहते हैं।

Tags

Next Story