Holi 2021 Kavita: यहां पढ़ें होली से जुड़ी ये 5 शानदार कविताएं, चाहने वालों को करें शेयर

Holi 2021 Kavita: यहां पढ़ें होली से जुड़ी ये 5 शानदार कविताएं, चाहने वालों को करें शेयर
X
Holi 2021 Kavita: इस साल 29 मार्च सोमवार को होली (Holi) का पर्व मनाया जाएगा। इस त्योहार पर आप ये कविताएं भी शेयर कर सकते हैं।

Holi 2021 Kavita: इस साल 29 मार्च सोमवार को होली (Holi) का पर्व मनाया जाएगा। होली हिंदुओं का प्रमुख त्योहार है और इस दिन सभी एक दुसरे के साथ गीले शिकवे भुला के गुलाल लगते हैं और गले मिलकर त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं। होली का त्योहार मस्तीभरा होता है। इस दिन सभी लोग मस्ती में सराबोर होकर मौज मानते हैं। इस खास मौक पर गूगल (Google) पर लोग होली से जुड़ी शायरी, कविताएं, तस्वीरें, फोटो (Shayari, poems, photos, photos) सर्च कर रहे हैं। आप भी अपने रिश्तेदारों, परिजनों और चाहने वालों को यह कविताएं मैसेज के जरिए व्हाट्सऐप, फेसबुक, ट्विटर (Whatsapp, Facebook, Twitter) पर भेज सकते हैं। इतना ही नहीं आप अपनी गर्लफ्रेंड या महिला हैं, तो बॉयफ्रेंड को सेंड कर सकते हैं।

1. Holi 2021 Kavita/Holi 2021 Peom/Holi 2021/होली 2021 कविता/होली 2021 कविताएं/होली 2021

रंगों का त्योहार है होली

खुशियों की बौछार है होली

लाल गुलाबी पीले देखो

रंग सभी रंगीले देखों

पिचकारी भर-भर ले आते

इक दूजे पर सभी चलाते

होली पर अब ऐसा हाल

हर चेहरे पर आज गुलाल

आओ यारो इसी बहाने

दुश्मन को भी चलो मनाने

2. Holi 2021 Kavita/Holi 2021 Peom/Holi 2021/होली 2021 कविता/होली 2021 कविताएं/होली 2021

देखो-देखो होली है आई

चुन्नू-मुन्नू के चेहरे पर खुशियां हैं आई

मौसम ने ली है अंगड़ाई।

शीत ऋतु की हो रही है बिदाई

ग्रीष्म ऋतु की आहट है आई

सूरज की किरणों ने उष्णता है दिखलाई

देखो-देखो होली है आई।

बच्चों ने होली की योजना खूब है बनाई

रंगबिरंगी पिचकारियां बाबा से है मंगवाई

रंगों और गुलाल की सूची है रखवाई

जिसकी काका ने अनुमति है नहीं दिलवाई।

दादाजी ने प्राकृतिक रंगों की बात है समझाई

जिस पर सभी बच्चों ने सहमति है जतलाई

बच्चों ने खूब मिठाइयां खाकर शहर में खूब धूम है मचाई

देखो-देखो होली है आई।

होली ने भक्त प्रहलाद की स्मृति है करवाई

बच्चों और बड़ों ने कचरे और अवगुणों की होली है जलाई

होली ने कर दी है अनबन की सफाई

जिसने दी है प्रेम की जड़ों को गहराई।

बच्चों! अब है परीक्षा की घड़ी आई

तल्लीनता से करो पढ़ाई वरना सहनी पड़ेगी पिटाई

अथक परिश्रम, पुनरावृत्ति देगी सफलता

अपार जन-जन की मिलेगी बधाई

होगा प्रतीत ऐसा होली-सी खुशियां हैं फिर लौट आई

देखो-देखो होली है आई।

श्रीमती ममता असाटी

3. Holi 2021 Kavita/Holi 2021 Peom/Holi 2021/होली 2021 कविता/होली 2021 कविताएं/होली 2021

नोमू का मुंह पुता लाल से

सोमू की पीली गुलाल से

कुर्ता भीगा राम रतन का,

रम्मी के हैं गीले बाल।

मुट्ठी में है लाल गुलाल।।

चुनियां को मुनियां ने पकड़ा

नीला रंग गालों पर चुपड़ा

इतना रगड़ा जोर-जोर से,

फूल गए हैं दोनों गाल।

मुट्ठी में है लाल गुलाल।।

लल्लू पीला रंग ले आया

कल्लू ने भी हरा रंग उड़ाया

रंग लगाया एक-दूजे को,

लड़े-भिड़े थे परकी साल।

मुट्ठी में है लाल गुलाल।।

कुछ के हाथों में पिचकारी

गुब्बारों की मारा-मारी।

रंग-बिरंगे सबके कपड़े,

रंग-रंगीले सबके भाल।

मुट्ठी में है लाल गुलाल।।

इन्द्रधनुष धरती पर उतरा

रंगा, रंग से कतरा-कतरा

नाच रहे हैं सब मस्ती में,

बहुत मजा आया इस साल।

मुट्ठी में है लाल गुलाल।।

4. Holi 2021 Kavita/Holi 2021 Peom/Holi 2021/होली 2021 कविता/होली 2021 कविताएं/होली 2021

पिचकारी रे पिचकारी रे

कितनी प्यारी पिचकारी।

छुपकर रहती रोजाना,

होली पर आ जाती है,

रंग-बिरंगे रंगों को इक-दूजे पर बरसाती है।

कोई हल्की, कोई भारी,

कितनी प्यारी पिचकारी।

होता रूप अजब अनूठा,

कोई पतली, कोई छोटी,

दुबली दिखती, गोल-मटोल,

कोई रहती मोटी-मोटी।

देखो सुन्दर लगती सारी,

कितनी प्यारी पिचकारी।

होली का त्योहार तो भैया,

इसके बिना रहे अधूरा,

नहीं छोड़े दूजों पर जब तक,

मजा नहीं आता है पूरा।

करती रंगों की तैयारी

कितनी प्यारी पिचकारी।

5. Holi 2021 Kavita/Holi 2021 Peom/Holi 2021/होली 2021 कविता/होली 2021 कविताएं/होली 2021

समय समय की बात है होली आज है कल भी होती थी।

आज इन्टरनेट से बधाईयां देते कल थे देते लगा रंगों की

कल की बात है जैसे पडोसी होता होली पर आने पर खुश

आज की बात करें, पडोसी सोचे क्यों आये ये दिखे नाखुश

मैल मिलाप अब दूर का ही लगता अच्छा सोचे बच्चा बच्चा

लगा दिया थोड़ा रंग तो देखे ऐसे, जैसे जायेगा चबा कच्चा

त्यौहार नहीं मनाओगे तो संस्कार सब में कहाँ से आएंगे

अब तो सब त्यौहार फेसबुक व्हाट्सएप्प पर ही मनाएंगे

समय आएगा कुछ समय में ऐसा होली हो जाएगी गुम

होली दिखेगी फोटो में ढूंढेंगे उसे गूगल में मिल हम तुम

निकलो बताओ मनाओ सिखाओ होली है ऋतू का आगमन

मिलन का त्यौहार है, मनाओ मिलकर अभी सब अपना मन

Tags

Next Story