Holi 2021: मथुरा-वृंदावन ही नहीं राजस्थान के इस शहर में भी खेली जाती है 'लट्ठमार होली'

Holi 2021: मथुरा-वृंदावन ही नहीं राजस्थान के इस शहर में भी खेली जाती है लट्ठमार होली
X
उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन की होली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जिसमें लट्ठमार होली सबसे ज्यादा प्रसिद्ध है।

होली (Holi 2021) का त्योहार 29 मार्च सोमवार को पूरे देश में मनाया जाएगा। ऐसे में उत्तर प्रदेश के मथुरा-वृंदावन (Mathura-Vrindavan Uttar Pradesh) की होली पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। जिसमें लट्ठमार होली सबसे ज्यादा प्रसिद्ध और सदियों से चली आ रही है। देश के हर हिस्से में होली मनाने के अलग अलग तरीके हैं, कहीं रंगों की होली, तो कहीं लट्ठ की होली, तो कहीं गोबर वाली होली भी खेली जाती है।

लेकिन राजस्थान (Rajasthan) का एक ऐसा शहर है, जहां पर मथुरा-वृंदावन की तरह लट्ठमार होली खेली जाती है। ये शहर भरतपुर जिले में आता है और इसके अलावा गोवर्धन पर्वत की परिक्रमा के हिस्से में भी आता है। राजस्थान में भी ब्रज का एक बड़ा भाग है, जहां ब्रज की होली खेली जाती है। यह भरतपुर जिले का कामां है। कामां में बड़ी धूमधाम से ब्रज की होली मनाई जाती है। कहते हैं कि यहां पर शोभायात्रा निकालकर लट्ठमार होली खेली जाती है।

कहते हैं कि इस शोभायात्रा की बात ही कुछ और है। शोभायात्रा की शुरुआत लाल दरवाजे से शुरू होती है, जहां पर गणेश जी की पूजा सबसे पहले होती है। इसके बाद कस्बे के प्रसिद्ध मंदिर श्रीगोकुल चन्द्रमा जी मदन मोहन जी मन्दिर में पूजा अर्चना की जाती है और फिर यहां से शोभायात्रा निकाली जाती है। इसके बाद से ही लट्ठमार होली शुरू हो जाती है। महिला अनोखी वेशभूषा में सजी होती हैं और पुरुष अपने सिर लाठियों से बचने के लिए ढाल रखते हैं। महिलाएं पुरुषों पर लाठियां बरसाती हैं।

Tags

Next Story