Holi Par Mausam: होली पर ऐसा रहेगा मौसम, हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी

Holi Par Mausam: एक तरफ रंगों का त्योहार होली (Holi) है और दूसरी तरफ लोग कोरोना के बढ़ते कहर को लेकर परेशान हैं। इसी बीच होली खेलने वाले कई लोग होली पर मौसम (Weather) का हाल जानने के लिए बेचैन हैं। होली पर मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश (Rain) की चेतावनी जारी कर दी है।
मौसम की जानकारी के मुताबिक, पहाड़ी इलाकों की बात करें तो यहां पर पूर्वानुमान के अनुसार कई इलाकों में मौसम साफ बताया है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बारिश और बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग ने बताया कि 27 और 28 को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जैसे जिलों में बारिश और बर्फबारी का असर देखा जा सकता है। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू कश्मीर में 28 से 29 मार्च के बीच ओले गिरने की संभावना है। लद्दाख और गिलगित-बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद को लेकर भी अलर्ट जारी कर दिया है।
उत्तर भारत के राज्यों की बात करें तो दिल्ली एनसीआर (Delhi NCR), बिहार (Bihar), झारखंड (jharkhand), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है। ये पूर्वानुमान होली से पहले का लगाया गया है। दिल्ली और आस-पास (Delhi NCR) के इलाकों में पिछले कुछ दिनों से सुबह और शाम में ठंडी हवाएं चलेंगी। तापमान में शुक्रवार तक कमी बनी रहेगी और शनिवार से तापमान में दोबारा इजाफा हो सकता है।
मौसम विभाग ने उम्मीद जताई है कि होली के ठीक बाद एक पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो जाएगा। जिसकी वजह से अप्रैल महीने की शुरुआत में एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। तापमान में गर्म हवाओं के दस्तक के आसार नहीं बन रहे हैं। ठंडी हवाओं से मैदानी इलाकों में भी असर देखने को मिलेगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS