गृहमंत्रालय में शाह की केंद्रीय मंत्रियों और अफसरों के साथ बड़ी बैठक, J&K में आंतरिक सुरक्षा को लेकर चर्चा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में गृहमंत्रालय में आज जम्मू-कश्मीर में आंतरिक सुरक्षा को लेकर बैठक चल रही है। इस बैठक में शामिल होने के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, विदेश मंत्री एस. जयशंकर, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, उमा भारती समेत कई नेता पहुंचे हैं।
Delhi: External Affairs Minister S Jaishankar, Railway Minister Piyush Goyal, Finance Minister Nirmala Sitharaman and BJP leader Uma Bharati arrive at the Ministry of Home Affairs to meet Union Home Minister Amit Shah. pic.twitter.com/nnXwrKDwMS
— ANI (@ANI) June 4, 2019
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने गृह सचिव राजीव गौबा, एडिशनल सचिव (कश्मीर) ज्ञानेश कुमार समेत कई अफसरों के साथ भी बैठक की। इस मीटिंग के दौरान कश्मीर के स्थिति पर चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर में नए सिरे से परिसीमन और इसके लिए आयोग गठन पर विचार किया गया। रिपोर्ट के बाद कुछ सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित की जा सकती हैं। इस मामले में अमित शाह, राज्यपाल सत्यपाल मलिक से बात कर चुके हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS