गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय कर्नाटक दौरे पर, RAF की नई बटालियन परिसर की रखेंगे आधारशिला

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिवसीय दौरे पर कर्नाटक जाएंगे। इस दौरान बेलगावी जिले में एक राजनीतिक रैली को संबोधित करेंगे। साथ ही कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। अपने दो दिवसीय दौरे पर अमित शाह कर्नाटक के शिमोगा जिले में रैपिड एक्शन फोर्स की एक नई बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे। अमित शाह अपने कर्नाटक दौर पर मंत्रिमंडल विस्तार से नाराज विधायकों को भी मनाने का काम करेंगे।
कर्नाटक सरकार की ओर से जारी यात्रा कार्यक्रम के अनुसार, गृह मंत्री शाह शनिवार को शिमोगा जिले में रैपिड एक्शन फोर्स की एक नई बटालियन परिसर की आधारशिला रखेंगे। इस दौरान कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी साथ रहेंगे। बल के 97वें बटालियन के मुख्यालय के लिए कर्नाटक सरकार ने 50.29 एकड़ जमीन आवंटित की है। रैपिड एक्शन फोर्स एक विशेष बल है, जिसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 10 बटालियन को परिवर्तित करके बनाया गया था।
दंगों और दंगों जैसी उत्पन्न स्थितियों के दौरान समाज के सभी वर्गों के बीच शांति बहाल करना इसका मुख्य काम है। कर्नाटक में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर घमासान जारी है। मंत्रिमंडल विस्तार के खिलाफ कई विधायक बगावती तेवर अपना चुके हैं। अमित शाह अपने कर्नाटक दौर पर इन विधायकों को भी मनाने का काम करेंगे।
कर्नाटक सरकार ने बुधवार को मंत्रिमंडल का विस्तार किया। कर्नाटक कैबिनेट में मुख्यमंत्री समेत 27 मंत्री थे। मंत्रिमंडल में सात सदस्यों की जगह खाली थी, जिन्हें भरा गया है। नए मंत्रियों में एमटीबी नागराज, उमेश कट्टी, अरविंद लिम्बावली, मुरुगेश निरानी, आर शंकर, सीपी योगीश्वर, अंगारा एस का नाम शामिल है। कर्नाटक में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अंदर घमासान जारी है। इस मंत्रिमंडल विस्तार से कई भाजपा नेता नाराज हैं। पार्टी के विधायक बसनगौड़ा यतनाल ने मुख्यमंत्री येदियुरप्पा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS