आंतरिक सुरक्षा मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता : अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने आंतरिक सुरक्षा को मोदी सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता बताया है। गुरूवार को अमित शाह ने दिल्ली पुलिस के नए मुख्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर सरकार की नीतियों को लेकर शाह ने कहा आंतरिक सुरक्षा नरेंद्र मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सरकार किसी भी कीमत पर इसमें कोताही नहीं बरतेगी।
बता दें कि अमित शाह नई दिल्ली पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन करने गुरूवार को पहुंचे। संसद मार्ग थाने के पास जय सिंह रोड पर दिल्ली पुलिस का अत्याधुनिक मुख्यालय बनकर तैयार हो गया है। एक नवंबर से आइटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय में बैठने वाले सभी वरिष्ठ अधिकारी यहां पर बैठेंगे। पुराना मुख्यालय धीरे-धीरे खाली कर दिया जाएगा।
8 एकड़ में बना है नया मुख्यालय
करीब आठ एकड़ में बन रहे दिल्ली पुलिस का अपना 17 मंजिला मुख्यालय होगा। जिसमें से 4 मंजिल बनकर तैयार हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक पूरा मुख्यालय बनकर तैयार होने पर इसमें ऑफिसों की संख्या 150 होगी। यहां एक ही छत के नीचे सभी आला अधिकारी बैठ सकेंगे। इसमें करीब 12 रेजीडेंसियल फ्लैट्स भी बनेंगे। आइटीओ स्थित मुख्यालय में पार्किंग की भी दिक्कत थी। नए मुख्यालय में बेसमेंट में दो तल पार्किंग बनाई गई है। जिसमें एक हजार से अधिक कारें पार्क की जा सकेगी। दूसरी और 14वीं मंजिल पर पुलिस आयुक्त के दो कार्यालय होंगे। जनवरी 2016 में नए मुख्यालय के निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। उस समय 202 करोड़ रुपये की लागत आने की बात कही गई थी। लेकिन बाद में लागत बढ़ गई।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS