गृह मंत्री Amit Shah ने कांग्रेस और JDS पर साधा निशाना, कहा- दोनों पार्टियां ही परिवारवादी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को कर्नाटक के दौरे पर पहुंचे। जहां उन्होंने विजय संकल्प समावेश में कांग्रेस और JDS पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने दोनों पार्टियों को परिवारवादी बताया है। शाह ने कहा कि दोनों पार्टियां सिर्फ और सिर्फ लोगों को लूटने का काम करती है। साथ ही शाह ने कहा कि JDS यानी जनता दल को दिया गया एक-एक वोट कांग्रेस पार्टी को जाने वाला है। इसलिए सोच समझकर अपना वोट दें।
अपने संबोधन में गृह मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार ने PFI पर प्रतिबंध लगा दिया और जब कांग्रेस का शासन था तब PFI से संबंधित बहुत सारे मामले वापस ले लिए गए। शाह ने कहा कि बीजेपी कर्नाटक में पूर्ण बहुमत से लड़ रही है और मुझे कर्नाटक की जनता पर भरोसा है कि वह एक बार फिर से कमल खिलाने के लिए जागरूक है। इतना ही नहीं शाह ने कहा कि एक तरफ बीजेपी के मोदी तो वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के राहुल बाबा हैं।
अमित शाह ने आगे कहा कि वंशवादी पार्टियां लोगों के लिए कुछ नहीं करती है। चुनाव में वोट के लिए बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव खत्म होते ही सभी वादों को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री मोदी और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा पर भरोसा करने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बीजेपी कर्नाटक को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाकर देगी। कर्नाटक को दक्षिण भारत में नंबर वन बनने से कोई रोक नहीं सकता है। जनता फिर इस बार कमल को खिलाकर ही रहेंगी।
गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में गरीबों के लिए कुछ नहीं किया गया। गरीबों को शोषण किया गया है। कांग्रेस की सरकार में कांग्रेस द्वारा लागू की गई योजनाएं भी गरीब लोगों तक नहीं पहुंच पाती थी।
आगामी चुनावों में बीजेपी की तरफ से येदियुरप्पा तो वहीं, कांग्रेस की तरफ से दो नाम सामने आ रहे है। शिवकुमार और सिद्धारमैया। अब देखना होगा कि इन दोनों नेताओं में से कांग्रेस किसको अपना उम्मीदवार बनाती है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS