जम्मू कश्मीर दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा व्यवस्था का लेंगे जायजा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज से दो दिनों के जम्मू कश्मीर दौरे पर हैं। दो दिन वो जम्मू में बैठक, राज्यपाल से मुलाकात और अमरनाथ यात्रा को लेकर सुरक्षा का जायजा लेंगे। इसके अलावा वो अमरनाथ जाकर पूजा अर्चना भी करेंगे। यह अमित शाह का पहला जम्मू कश्मीर दौरा है।
जम्मू कश्मीर का दौरान अमित शाह के लिए इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि गृह मंत्री बनते ही उन्होंने घाटी और सीमा सुरक्षा को लेकर हाईलेवल मीटिंग की थी। जिसमें उन्होंने कई मुद्दों पर अधिकारियों से बात की। इस दौरे के दौरान अमित शाह हुर्रियत के नेताओं से भी मुलाकात कर सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने हुर्रियत के नेताओं से बातचीत की पहल की थी। ताकि कश्मीर के हालात ठीक हो सकें।
Home Minister Amit Shah to leave for Srinagar, J&K later today. He will review overall security situation in the state & also discuss security arrangements for Amarnath Yatra, in particular. He will also meet Governor Satya Pal Malik. He will return to Delhi tomorrow. (file pic) pic.twitter.com/ZDBGv8ErAn
— ANI (@ANI) June 26, 2019
ये है अमित शाह का पूरा कार्यक्रम
26 जून का कार्यक्रम
आज डेढ बजे वो दिल्ली से रवाना होंगे
तीन बजे श्रीनगर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और उसके बाद वो राजभवन के लिए वहां से रवाना हो जाएंगे।
4 बजे अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बैठक करेंगे। इसी दौरान वो जम्मू के विकास कार्यों पर चर्चा करेंगे।
शाम 6 बजे वो भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रतिनिधि मंडलों को मुलाकात करेंगे।
27 जून का कार्यक्रम
सुबह साढ़े 9 बजे राज्य की सुरक्षा व्यवस्था पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे।
साढ़े 10 से 4 बजे तक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे।
दोपहर 3 बजे श्रीनगर से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे। इस बीच वो अमरनाथ के दर्शन भी कर सकते हैं।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS