गृह मंत्रालय का बड़ा बयान, किसान आंदोलन से जुड़े 183 गिरफ्तार लोग जमानत पर रिहा

गृह मंत्रालय का बड़ा बयान, किसान आंदोलन से जुड़े 183 गिरफ्तार लोग जमानत पर रिहा
X
संसद के मानसून सत्र के दौरान लगातार पेगासस जासूसी और कृषि कानूनों के खिलाफ गतिरोध जारी है। इसी बीच गृह मंत्रालय की तरफ से किसान आंदोलन मामले पर जानकारी दी।

केंद्र सरकार के 3 कृषि कानून के विरोध में अभी भी किसानों का आंदोनल जारी है। इस बीच गृह मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि किसान आंदोलन के दौरान 183 लोगों को गिरफ्तार किया गया था, बाद में सभी को जमानत पर रिहा कर दिया गया।

जबकि दूसरी तरफ संसद के मानसून सत्र के दौरान लगातार पेगासस जासूसी और कृषि कानूनों के खिलाफ गतिरोध जारी है। एक तरफ किसान और दूसरी तरफ विपक्ष सरकार को घेरने की कोशिश में लगे हुए हैं। लोकसभा और राज्यसभा की कार्यवाही लगातार विरोध के चलते रोकी जा रही है। आज बुधवार को भी लोकसभा और राज्यसभा की कार्रवाई को रोका गया।

संसद सत्र के शुरू होते ही किसानों ने भी अपना आंदोलन शुरू कर दिया है। सबसे पहले गाजीपुर और सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे किसानों का एक जत्था दिल्ली के जंतर मंतर पहुंचा था, जहां उन्होंने किसान संसद चलाई।

दिल्ली के जंतर मंतर पर किसान संसद के दौरान किसान नेताओं ने सरकार को स्पष्ट जवाब देते हुए कहा था कि देश की संसद में आम नागरिकों और भारतीय लोकतंत्र की सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर विपक्ष की मांगों को सरकार नहीं मान रही है। ये अहंकारी सरकार किसी की नहीं सुन रही है। विपक्ष की अनसुनी, महत्वपूर्ण मामलों में अनुमति नहीं। वहीं संसद चलाने के लिए करोड़ों रुपये बर्बाद हो रहे हैं।

Tags

Next Story