Assam: थाने में लोगों ने की आगजनी, बुलडोजर से ढहाए गए आरोपियों के घर

असम (Assam) के नगांव में कथित रुप से हिरासत में एक शख्स की मौत के बाद गुस्साई भीड़ ने थाने को आग के हवाले कर दिया। हालांकि, इस घटना के दौरान तीन लोग घायल हो गए। घटना की जांच के लिए SIT का गठन कर दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए बटादेव थाना प्रभारी को संस्पेंड कर दिया गया है। पूरे हालात पर सरकार और सीनियर अधिकारी भी नजर बनाए हुए है। कथित रुप से हिरासत में हुई मौत के मामले में भी जांच के निर्देश दे दिए गए है। असम पुलिस की टीम जांच कर रही है कि भीड़ प्लानिंग के तहत केरोसिन, पेट्रोल जैसे ज्वनलशील पदार्थ लेकर पहुंचे थे।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने उसे सालनबारी एरिया से सफीकुल इस्लाम को हिरासत में लिया था। आरोप है कि उससे पुलिस ने 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। लोगों का आरोप है कि रिश्वत न देने पर उसकी पुलिस कर्मियों ने उसे मार डाला। मृतक मछली बेचने का काम करता था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस कस्टडी सफीकुल इस्लाम के साथ मारपीट की गई है। परिवार के लोगों का कहना है कि जब उनसे मिलने थाने गए थे तो पुलिस ने उसकी हालत खराब बताई थी। परिवार का आरोप है कि हॉस्पिटल जाने के बाद ही इस्लाम की मौत के बारे में जानकारी हुई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि थाने में आगजनी, तोड़फोड़ मामले में 21 लोगों को हिरासत में लिया गया है। बताया गया है कि 40 लोगों की भीड़ ने बाताद्रवा पुलिस स्टेशन में आगजनी की। थाने में आगजनी करने वालों के खिलाफ रविवार सुबह बुलडोजर पहुंचा। जिसके बाद उनके घर ढहा दिए गए। आरोप है कि आगजनी करने वालों की शिनाख्त के बाद उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS