आखिर कैसे तय होता है तूफानों का नाम, किसने की शुरुआत- जानें सबकुछ

इस समय फैनी तूफान (Fani cyclone) को लेकर ओडिशा (Odisha) और आन्ध्र प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है। बंगाल की खाड़ी से उठा ये तूफान बुधवार से भयानक रूप धारण कर लिया है। 100-125 किमी रफ्तार से चलने वाला चक्रवाती तूफान ओडिशा में पहुंचते पहुंचते 200 की रफ्तार पकड़ लेगा। इस आपदा से निपटने के लिए राज्य सरकार ने कई बचाव टीमों को लगा दिया है।
तूफानों के नाम सुनकर आप अक्सर सोचने लग जाते हैं कि इनके नाम अलग-अलग क्यों होते हैं? तो सुनिए हम बताते हैं, फैनी एक उष्णकटिबंधीय तूफान है। ये भी हरीकेन्स, टाइफून्स, साइक्लोन्स के ही जैसे है। दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में इसे भिन्न-भिन्न नामों से जाना जाता है।
भारत में तूफानों के नाम रखने की परपंरा बहुत पुरानी नहीं है। सन् 2000 में इसकी शुरआत हुई। दुनिया में पहले तूफानों का नाम महिलाओं के नाम से रखे जाते थे। सन् 1953 में अमेरिका के मौसम वैज्ञानिकों ने अंग्रेजी वर्णमाला के A से लेकर W तक के बीच में आने वाले महिलाओं के नाम पर तूफानों के नाम रखना शुरू किया। महिलाओं के नाम पर तूफानों का नामकरण करने से लोगों ने नाराजगी जताई तो 1978 से पुरुषों के नाम से भी तूफानों के नाम रखे जाने लगे।
बता दें कि सारे तूफानों के नाम नहीं रखे जाते, नाम उन्हीं तूफानों के रखे जाते हैं जिनकी स्पीड 63 किलोमीटर प्रति घंटा से ज्यादा हो। जिन तूफानों की स्पीड 118 किमी तक पहुंच जाती है उन्हें गंभीर तूफान माना जाता है। साथ ही जिन तूफानों की रफ्तार 221 तक पहुंच जाती है वह सूपर चक्रवाती तूफान की श्रेणी में आते हैं। ये तूफान बेहद खतरनाक होते हैं।
फैनी का मतलब सांप से है, यह उत्तर हिन्द महासागर से उठता है। जो देश तूफान के चपेट में सबसे पहले आता है उसे ही नाम रखने की जिम्मेदारी होती है। फैनी तूफान का नाम बांग्लादेश द्वारा ही दिया गया है। वह भी इस तूफान की चपेट में है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS