उन्नाव रेप केस का मुख्य आरोपी निकला पीड़िता का पति!

उन्नाव रेप केस का मुख्य आरोपी निकला पीड़िता का पति!
X
उन्नाव रेप केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता पहले से शादीशुदा थी और उसी के पति ने उसको मारा है।

उन्नाव रेप मामले में एक बहुत ही बड़ा खुलासा सामने आया है। उन्नाव रेप केस का मुख्य आरोपी पीड़िता का ही पति है। पीड़िता की भाभी ने इस बात का खुलासा किया है कि दोनों ने प्रेम विवाह किया था। पहले दोनों के रिश्ते अच्छे थे, लेकिन बाद में रिश्ते ख़राब होने लगे थे।

बीबीसी रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़िता की भाभी ने बताया कि दोनों ने कब शादी की हमें इस बात की जानकारी नहीं थी, हमें शादी का तब पता चला जब लड़के ने घर आकर लड़ाई-झगड़ा किया, और हमसे मार-पीट की। तब पीड़िता ने बताया कि उसने कोर्ट में शादी की है, लेकिन अब वह उसे मानने से इनकार कर रहा है।

पीड़िता ने इस साल मार्च में उस लड़के और उसके एक दोस्त के ख़िलाफ़ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिनमें से मुख्य आरोपी जेल गया था और कुछ दिन पहले ही ज़मानत पर छूटकर आया था।

आपकी जानकारी के लिए बता दे कि उन्नाव रेप पीड़िता को 5 दिसंबर को लखनऊ से एयरलिफ्ट के जरिए गंभीर हालत में दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल में लाया गया था। जहां उसने 6 दिसंबर की रात 11 बजकर 40 मिनट परदम तोड़ दिया।

यह घटना उत्तर प्रदेश के उन्नाव की है। जहां एक रेप पीड़िता को आरोपियों ने जिंदा जलाकर मारने की कोशिश की थी। पीड़िता अपने केस के सिलसिले में अपने वकील से मिलने राय बरेली जा रही थी।

इस दौरान पीड़िता पर कुछ लोगों ने केरोसिन डालकर आग लगा दी। पीड़िता को लखनऊ के अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टर ने बताया कि पीड़िता 90 प्रतिशत तक जल चुकी है। पीड़िता में पांच आरोपियों के नाम बताए थे, जिसमें एक रेप आरोपी भी था।

और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App

Tags

Next Story