शर्मनाक : 30 वर्षीय व्यक्ति ने बछड़े का किया यौन शोषण, आरोपी गिरफ्तार

हैदराबाद से एक मानवता को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। इंसान की मानसिकता इतनी खराब हो गई है कि वह अपनी हवस को पुरा करने के लिए किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार हो जाता है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हैदराबाद के ह्य्देर्गुदा में एक 30 साल के व्यक्ति ने 9 महीने के बछड़े के साथ यौन दुराचार (Sexually Assaults) किया है। नारायणगुदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान महेश के तौर पर हुई है। यह घटना बुधवार रात को हुई थी, लेकिन अगले दिन यह मामला प्रकाश में आया। एक चश्मदीद ने एक अंग्रेजी को बताया कि मैंने आरोपी को अपराध करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया और तत्काल पुलिस को सूचित किया।
इस मामले की जानकारी मैंने पुलिस के अलावा पीपल्स फॉर एनिमल्स, ग्रेटर हैदराबाद सोसाइटी फॉर द प्रिवेन्शन ऑफ क्रूएल्टी टू एनिमल्स को भी दी। बताया जा रहा है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है यह सब एक साल से होता आ रहा है।
पुलिस ने आरोपी महेश को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आईपीसी की धारा 377 (अप्राकृतिक दुराचार) का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि इस मामले में आगे की जांच की जा रही है। साथ ही पशुशाला के मालिकों से संपर्क किया जा रहा है। हम आरोपी महेश को कोर्ट में पेश करेंगे और हॉस्पिटल से रिपोर्ट मिलने के बाद ही कस्टडी में लेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS