येदीयुरप्पा सरकार ने बदला हैदराबाद कर्नाटक क्षेत्र का नाम, अब इस नाम से जाना जाएगा

कर्नाटक सरकार (Karnataka Government) ने कर्नाटक हैदराबाद सीमावर्ती इलाके (Karnataka Hyderabad Region) का नाम बदल दिया है। कर्नाटक सीएम बी एस येदीयुरप्पा (CM B S Yediyurappa) ने कहा है कि राज्य में लंबे समय से इस क्षेत्र का नाम बदलने की मांग उठ रही थी। राज्य सरकार इस क्षेत्र की प्रगति के लिए अगल से एक सचिवालय बनाएगी। इस क्षेत्र का नाम बदलकर कल्याण-कर्नाटक क्षेत्र कर दिया गया है।
Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa in Kalaburagi: Hyderabad-Karnataka region is being renamed as Kalyana-Karnataka today. It was a long-pending demand. State government will create a separate Secretariat for the development of Kalyana-Karnataka. pic.twitter.com/UUrvO5w0jq
— ANI (@ANI) September 17, 2019
कर्नाटक सरकार का कहना है कि ऐसा करने का मुख्य उद्देश्य निज़ाम के संबंध में औपनिवेशिक शब्दावली का अवशेषों को खत्म करना था। जिनका उल्लेख कर्नाटक के 6 उत्तर पूर्वी जिलों के लिए किया जाता था। कर्नाटक कैबिनेट मंत्री जे सी मधुस्वामी ने बताया कि, हैदराबाद कर्नाटका क्षेत्रीय विकास बोर्ड अब से कल्याण कर्नाटका क्षेत्रीय विकास बोर्ड नाम से जाना जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि जल्द ही सारे सरकारी दस्तावेजों में भी हैदराबाद कर्नाटक नाम को बदलने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS