हैदराबाद कांड के आरोपियों की आज कोर्ट में पेशी, पुलिस को मिल सकती है रिमांड

बीते दिनों हैदराबाद में एक महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के विरोध में देशभर में जमकर विरोध प्रदर्शन हो रहा है। आज बुधवार को पुलिस चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी। जहां वो 10 दिन की हिरासत की मांग कर सकती है।
रेड्डी जिले में नेशनल हाईवे की एक पुलिया के नीचे महिला का शव मिला था। जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दिया। पुलिस को संदेह था कि मौत होने से पहले महिला डॉक्टर का रेप किया गया।
पुलिस ने 28 नवंबर को मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया और अगले दिन एक स्थानीय अदालत ने उन्हें 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर भेज दिया। आरोपियों की पहचान मोहम्मद अरीफ, जोलू शिवा, जोलू नवीन और चिंताकुंटा चेन्नाकेशवुलु के रूप में की गई है। चारों आरोपियों अपना जुर्म कबूल लिया है।
चारों आरोपियों को बीते शुक्रवार को साइबराबाद पुलिस ने उनके घरों से गिरफ्तार किया था। मामले में एफआईआर दर्ज करने में देरी के चलते तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। बता दें कि हैदराबाद-बेंगलुरु नेशनल हाईवे के चटनपल्ली में पुलिया के नीचे जली हुई महिला की लाश मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS