हैदराबाद रेप मर्डर: आरोपियों ने वेश्याओं, ट्रांसजेंडरों और महिलाओं का भी किया था यौन शोषण

तेलंगाना के हैदराबाद में बीते महीने 27 नवंबर 2019 को वेटरनरी डॉक्टर दिशा के दुष्कर्म और हत्या में शामिल चार में से दो आरोपियों ने पहले भी नौ महिलाओं को बलात्कार के बाद जलाकर मार डाला है। हैदराबाद रेप-मर्डर की जांच करने वाली टीम के सामने पूछताछ के दौरान दो आरोपियों ने यह बात कबूली थी।
हालांकि, छह दिसंबर को पुलिस वेटरनरी डॉक्टर के चारों दोषी मोहम्मद आरिफ, जे नवीन, जे शिवा और चेन्नाकेशवुलू को एनकाउंटर में उसी जगह पर मार चुकी है जहां पर उन्होंने महिला डॉक्टर को दुष्कर्म के बाद जलाकर मार डाला था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक साइबराबाद पुलिस आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर तेलंगाना-कर्नाटक के सीमावर्ती इलाकों जांच पड़ताल कर रही है। क्योंकि यह घटनाएं इन इलाकों में हुई हैं।
आरोपियों नें पूछताछ के दौरान कबूला जुर्म
खबरों से मिली जानकारी के अनुसार एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जब हमने वेटरनरी डॉक्टर दिशा दुष्कर्म और हत्या मामले में चार आरोपियों को हिरासत में लिया गया था। इन चारों आरोपियों से पूछताछ गई की तो आरोपी आरिफ और चेन्नाकेशववुलू ने नौ घटनाओं में अपने शामिल होने की बात को कबूल किया था। हम पहले से ही तेलंगाना-कर्नाटक हाइवे पर महिलाओं के साथ दुष्कर्म और जलाकर मारने की करीब 15 घटनाओं की जांच कर रहे थे। हर केस में पुष्टी की जा रही है और जांच के लिए कई टीम भेजी हैं।
ट्रांसजेंडर-हिजड़ों और महिलाओं का यौन शोषण
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी 'आरिफ और चेन्नाकेशववुलू ने पूछताछ के दौरान कबूल किया कि उन्होंने हाइवे पर वेश्याओं, ट्रांसजेंडरों समेत कई महिलाओं का यौन शोषण किया और जलाकर मार डाला। जांचकर्ता टीम आरोपियों के दावे की जांच के लिए उनके मोबाइल फोन की टावर लोकेशन और जहां पर घटना को अंजाम दिया गया है वहां का साथ मिलान किया जा रहा है।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS